MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • इंडिया की 10 सबसे पॉवरफुल मां: किसी के बच्चे बने PM-CM, कोई शहीद हुआ तो किसी को मिला भारत रत्न

इंडिया की 10 सबसे पॉवरफुल मां: किसी के बच्चे बने PM-CM, कोई शहीद हुआ तो किसी को मिला भारत रत्न

करियर डेस्क. 8 मई को दुनिया भर में मदर्स डे (mothers day    ) मनाया जाएगा। ये दिन हर मां और उसके बच्चे के लिए खास होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां का गिफ्ट देते हैं और उनके प्यार के लिए सम्मान प्रकट करते हैं। हम आपको भारत की 10 ऐसी माताओं के बारे में बता रहे हैं जिनके बच्चों ने इस देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। या फिर ये कहें कि ये वो माताएं हैं जिन्हें भारत की सबसे शक्तिशाली माताएं भी कहा जाता है। किसी का बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना तो किसी का बेटा किसी राज्य का सीएम। किसी के बच्चे ने खेल की दुनिया में ऐसा नाम कमाया तो किसी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 माताएं।  

3 Min read
Pawan Tiwari
Published : May 07 2022, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

विद्यावती
इस नाम को शायद आपने कम ही सुना हो। लेकिन इस मां के बेटे का नाम सुनकर आज भी युवाओं में जोश की लहर दौड़ जाती है। विद्यावती, शहीद-ए-अजाम भगत सिंह की मां हैं। भगत सिंह ने अंग्रेजो से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 

210

कमला नेहरू
कमला नेहरू का नाम आज भी देश में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। कमला नेहरू इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मां हैं। इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। 

310

राज कुमारी लाजवंती
राज कुमारी लाजवंती भारत को क्रिकेट में पहला विश्वकप दिलाने वाले कैप्टन कपिल देव की मां हैं। कपिल देव ने 1983 में भारत को पहली बार क्रिकेट का विश्वकप खिताब जिताया था।  

410

हीराबेन मोदी
हीराबेन मोदी, भारत के मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हैं। नरेन्द्र मोदी 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी कई बार अपने मां से मिलने गुजरात जा चुके हैं। मोदी गुजरात के सीएम भी रहे हैं। 
 

510

दिव्या कौर
दिव्या गौर रेसलर गीता और बबीता फोगाट की मां हैं। बबीता फोगाट साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गीता फोगाट भी कॉमनवेल्‍थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

610

पुतली बाई गांधी
पुतली बाई महोनदास करमचंद गांधी की मां हैं। भारत की स्वतंत्रता में सबसे अहम योगदान देने वाले महात्मा गांधी इस देश के राष्ट्रपिता हैं। उनकी फोटो भारतीय नोट में प्रकाशित होती है। पुतली बाई इस देश की सबसे पावरफुल माताओं में से एक हैं।  

710

रजनी तेंदुलकर
रजनी तेंदुलकर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की मां हैं। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। 

810

प्रभावती
 प्रभावती नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मां थीं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इस देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी। 

910

आशियम्मा
आशियम्मा भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कमाल की मां हैं। अब्दुल कमाल भारत के महान वैज्ञानिक थे। कलाम साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वो देश के राष्ट्रपति भी थे। उन्हें जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है। 

1010

 प्रेमलता किरण बेदी की मां
भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी की मां हैं। किरण बेदी की गिनती सख्त पुलिस अधिकारियों में होती थी। वो पंडुचेरी की उपराज्यपाल भी रही हैं। 

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved