MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Sarkari Naukari: इन 6 विभागों में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Sarkari Naukari: इन 6 विभागों में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

करियर डेस्क. Sarkari Naukari:  नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स से लेकर 10वीं पास के लिए नौसेना में भर्ती तक शामिल हैं। यहां हम आपको सभी क्षेत्रों में सरकारी नौकरी के आकर्षक अवसरों की लिस्ट बता रहे हैं। पदों की जानकारी, योग्यता उम्र सीमा से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की जानकारी आपको मिलेगी। अगर आप योग्यता रखते हैं तो इन पदों पर जल्द अप्लाई कर दें। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2021, 02:46 PM IST| Updated : Feb 17 2021, 02:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स भर्ती 

 

एमपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), एमपी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2021 है।  कुल 3570 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 02 फरवरी 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए: कैंडिडेट्स के पास बीएससी नर्सिंग / नर्सिंग / जीएनएम / पोस्ट बेसिक बीएससी / बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए।


सीधी भर्ती (CHO) के लिए कैंडिडेट्स ने बीएससी नर्सिंग के साथ कम्युनिटी हेल्थ में इंटिग्रेटेड कोर्स किया होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। http://www.sams.co.in/ वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

26

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती 

 

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। राज्य के शासकीय विश्वविद्यालयों में 504 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जानी है। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2021 से शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स 14 मार्च 2021 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। न्यनतम 21 साल के कैंडिडेट्स को संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को रिलेटेड सब्जेक्ट में यूजीसी नेट या ओडिशा राज्य STET पास होना चाहिए।

 

जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें। इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, opsc.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

36

इंडियन नेवी में भर्ती 

 

भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास कैंडिडेट्स ईस्टर्न नेवल कमांड, वेस्टर्न नेवल कमांड और सदर्न नेवल कमांड में विभिन्न ट्रेड्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेड्समैन मेट के कुल 1159 पदों पर भर्ती है। ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2021 से शुरू होंगे और कैंडिडेट्स 7 मार्च 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

कैंडिडेट्स को कम से कम 10वीं क्लास पास होनी चाहिए, मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या सेकेंड्री यानी 10वीं परीक्षा पास। इसके साथ ही कैंडिडेट्स आईटीआई भी पास किया होना जरूरी है। कैंडिडेट्स की आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।  

46

भारतीय सेना सिपाही भर्ती

 

बिहार और झारखंड के 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना सिपाही फार्मा पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन कर रही है। रैली में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 01 मार्च तक कराया जा सकता है। यह रैली बिहार और झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए है।
भर्ती रैली का स्थान गढ़वाल ग्राउंड, कटिहार (बिहार) हैं जहां 20-21 मार्च को रैली आयोजित होगी। 

 


19-25 साल के कैंडडेट्स रैली में शामिल हो सकते हैं। 55 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ डी फार्मा का सर्टिफिकेट जरूरी है। सर्विसमैन, एक्स सर्विसमैन, शहीदों की विधवाओं, एक्स सर्विसमैन की विधवाओं को लंबाई में दो सेंटीमीटर, सीना में एक सेंटीमीटर और वजन में दो किलोग्राम की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें। 

56

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज भर्ती 

 

वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका है। इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज ने हायर जुडिशियल सर्विस, यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए 20 जनवरी 2021 से ही शुरू हो गई थीं। कुल 98 पदों के लिए भर्ती निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी 19 फरवरी 2021 है। आवेदन की मूल प्रति भेजने की आखिरी 27 फरवरी है।

 

इसके बाद मार्च में एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे 5 अप्रैल 2021 को प्रीलिम्स परीक्षा है। कैंडिडेट्स ने किसी भी मान्य संस्थान से एलएलबी किया हो साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम 7 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक आयु में छूट मिलेगी। आप www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

66

सब-इंस्पेक्टर की भर्ती 

 

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा सिविल पुलिस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्यूनिकेशन) और सब-इंस्पेक्टर (रेडियो टेक्निशियन) के कुल 13 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2021 है। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी/रसायन विज्ञान/ गणित के साथ बीई/बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार) / बैचलर ऑफ साइंस होना चाहिए।

 

आयु 15 मार्च 2021 को 21 वर्ष से कम और 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  चयन शारीरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा और अंत में इंटरव्यू के आधार पर होगा। इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, appsc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved