MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • मामूली हवलदार बना IAS अफसर...पढ़े आखिर ड्यूटी से बिना छुट्टी लिए कैसे क्रैक किया UPSC

मामूली हवलदार बना IAS अफसर...पढ़े आखिर ड्यूटी से बिना छुट्टी लिए कैसे क्रैक किया UPSC

लखनऊ. आपने यूपीएससी पास करने वाले बहुत से लोगों की सफलता की कहानी सुनी होगी। बहुत से स्टूडेंट्स गरीबी और सुविधाओं के अभाव में भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं। पर कुछ यूपीएससी कैंडिडेट्स (UPSC Candidates) भी होते हैं  जो नौकरी के साथ अफसर बनने की तैयारी करते हैं। हालांकि आज के समय में बेरोजगारी का ये आलम है कि किसी को कैसी भी सरकारी नौकरी मिल जाए तो बड़ी बात है। पर एक थाने में हवलदार की नौकरी कर रहे शख्स ने अफसर बनने की ठानी। दिल में कुछ बड़ा करने के इरादे से उसने ड्यूटी से छुट्टी लिए बिना, किसी को कुछ बताए बगैर मात्र दो घंटा पढ़ाई कर देश के बड़े अधिकारी बनने का एग्जाम क्लियर कर लिया।  आईएएस सक्सेज स्टोरी (IAS Success Story) में आज हम आपको साल 2018 में यूपीएससी क्लियर करने वाले कॉन्स्टेबल के संघर्ष की कहानी सुना रहे हैं- 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 03 2020, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कई युवा अपनी नौकरी छोड़ देते हैं, जिससे वो इस परीक्षा को पास कर सकें। युवाओं के मुताबिक इस परीक्षा के लिए घंटों पढ़ाई करनी होती है लेकिन विशाल सिंह ने इस बात को झूठा साबित कर दिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सीओ कैंट की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल विशाल सिंह ने सिविल सर्विस की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) की परीक्षा पास की।

26

गाजीपुर के रहने वाले विशाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी करते थे। उन्होंने अपनी इस सफलता से न सिर्फ गाजीपुर का बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का भी मान बढ़ाया है। विशाल आईपीएस बनना चाहते हैं, ऐसे में वो इसके लिए भी तैयारी करेंगे, ताकी वो परीक्षा को पास कर सकें।

36

विशाल यूपीएससी की तैयारी के लिए ड्यूटी से कभी छुट्टी नहीं ली। वो ड्यूटी खत्म करने के बाद घर पहुंचकर परीक्षा की तैयारी में लग जाते थे। विशाल के अनुसार वो रोजाना दो घंटे पढ़ाई करते थे। उनका मानना है कि अगर आप रोजाना पढ़ाई करते हैं कि तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2018 में विशाल सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की।

 

(Demo Pic)

46

विशाल खबरों से खुद को अपडेट रखते थे। इसके लिए वो रोजाना न्यूजपेपर पढ़ते हैं, यही नहीं वो मानते हैं कि देश-दुनिया की खबरों के लिए अखबार रोजाना पढ़ना चाहिए। असिस्टेंट कमांडेंड परीक्षा को पास करने वाले विशाल पहले सेना में जाना चाहते थे लेकिन एनडीए की परीक्षा में फेल होने की वजह से वो नहीं जा पाए। विशाल देश के आंतरिक सुरक्षा में खास रुचि रखते हैं ऐसे में वो देश के लिए कुछ नया करना चाहते हैं।

 

(Demo Pic)

56

विशाल के मुताबिक कोई परीक्षा इतनी कठिन नहीं होती है, जरूरत है अपने विचार को पॉजिटिव बनाए रखने की। उनके हिसाब से देश के सामने खई चुनौतियां हैं, ऐसे में वो इसकी सुरक्षा के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। (फाइल फोटो)

66

यही नहीं विशाल के अनुसार किसी भी चीज को पाने के लिए कोशिशे करते रहना चाहिए। इससे सफलता जरूर मिलेगी। इसके साथ ही वो अपने गांव के युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं ताकी वो भी इसके लिए तैयारी करें और जिससे इस परीक्षा को पास करें और देश की सेवा में अपना योगदान दें।

 

(Demo Pic)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Recommended image2
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है
Recommended image3
Earth’s Rotation Day 2026: अगर धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले फैक्ट्स
Recommended image4
अग्निवेश अग्रवाल कौन थे, पिता देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में, पत्नी बंगाल के सबसे अमीर घराने से
Recommended image5
Saaniya Chandhok: लंदन से पढ़ाई, बिजनेस में मजबूत पकड़, क्या करती हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved