MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ही स्कूल ने पिता से कहा था- बेटे को यहां से ले जाइए, वही बेटा बन गया IAS

हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ही स्कूल ने पिता से कहा था- बेटे को यहां से ले जाइए, वही बेटा बन गया IAS

करियर डेस्क. किसी ने सच ही कहा है कि सफलता किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। सफलता के लिए सिर्फ जरूरी है जोश व लगन। व्यक्ति अपनी मेहनत और जोश के दम पर बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। आज कल अक्सर देखा जा रहा है कि कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अक्सर एक या दो बार असफल होने के बाद नर्वस हो जाते हैं। वह अपना संतुलन खो बैठते हैं उन्हें ये लगने लगता है कि अगर वह सफल न हुए तो जिंदगी में क्या कर सकेंगे। उन्हें आगे का रास्ता नहीं सूझता है।  इन सबको ध्यान में रखते हुए एशिया नेट न्यूज हिंदी ''कर EXAM फतह...'' सीरीज चला रहा है। इसमें हम अलग-अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट, IAS-IPS के साथ अन्य बड़े स्तर पर बैठे ऑफीसर्स की सक्सेज स्टोरीज, डॉक्टर्स के बेहतरीन टिप्स बताएंगे। इस कड़ी में आज हम 2017 बैच के IAS आशुतोष द्विवेदी की कहानी आपको बताने जा रहे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 27 2020, 01:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
आशुतोष मूलतः उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक छोटे से गांव गोपालपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता डॉ महावीर प्रसाद द्विवेदी रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी हैं। आशुतोष की शुरुआती पढ़ाई यूपी के प्रतापगढ़ से हुई है। क्योकि उनके पिता की यहीं तैनाती थी।
26
आशुतोष ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा स्थित शीतलामऊ मांटेसरी स्कूल से की। एक दिन स्कूल के प्रबंधक ने आशुतोष के पिता को बुलाया। प्रबंधक ने उनके पिता से कहा कि आपके घर में भगवान की दी हुई अभूतपूर्व प्रतिभा आई है। उन्होंने कहा आशुतोष पढ़ने में साधारण छात्र नहीं है। इसका एडमीशन किसी अच्छे स्कूल में करवाइए।
36
प्रबंधक के कहने के बाद आशुतोष के पिता ने हाईस्कूल के बाद उनका एडमीशन कानपुर के दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज में करवा दिया। वहां से इंटरमीडिएट पास करने के बाद आशुतोष ने ग्रैजुएशन कम्प्लीट किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही कानपुर एचबीटीआई में उनका चयन हो गया।
46
आशुतोष के बडे़ भाई डॉ संतोष कुमार द्विवेदी भी अमेठी के जामो में पशु चिकित्सा अधिकारी हैं। वे भी आइएएस बनना चाहते थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आशुतोष ने मन में निश्चय कर लिया एक दिन वे आइएएस बनकर भाई के सपने को पूरा करेंगे। आशुतोष द्विवेदी ने एचबीटीआइ में कैंपस सेलेक्शन के दौरान मारुति सुजुकी में नौकरी की। इसके बाद उनका चयन इसरो में हो गया, लेकिन वहां मात्र 15 दिन ही नौकरी की। इसके बाद उन्हें गेल इंडिया में नौकरी मिल गई। यहां पर वह चार साल रहे।
56
आशुतोष द्विवेदी बरेली में गेल में सीनियर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। उस समय एक पाइप लाइन के बिछाने के लिए किसानो की अधिग्रहीत जमीन के एवज में मुवाअजा बांटा जा रहा था। उसी दौरान एक बूढी करीब महिला ने उनसे मुलाक़ात की और उन्हें पीने के किए छांछ दिया। उस बूढ़ी महिला ने कहा कि बेटा मेरी बेटी की शादी होनी है कलेक्टर साहब से कहकर मुझे ज्यादा मुवाअजा दिला दो। उस समय उन्हें लगा कि कलेक्टर बनकर ही लोगों की मदद की जा सकती है। बस उनका पुराना सपना फिर से जाग उठा।
66
इसके बाद उन्होंने गेल में नौकरी छोड़ दी। 2014 में आरपीएफ में सहायक सुरक्षा आयुक्त का पद मिला। वह जिला खेल अधिकारी के एग्जाम को भी क्रैक करने में सफल रहे। लेकिन दोनों नौकरियों को उन्होंने छोड़ दिया। उनके मन में IAS बनने का सपना पल रहा था। इस सपने को पूरा करने के लिए आशुतोष ने 2015 में UPSC की परीक्षा दी। वह सफल तो रहे लेकिन 208वीं रैंक के साथ आइपीएस में उनका सिलेक्शन हो गया। उन्होंने फिर से तैयारी की और साल 2017 में उन्हें 80 वीं रैंक के साथ IAS में सफलता मिल गई।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image2
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image3
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Recommended image4
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image5
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved