MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • कोचिंग की 30 हजार फीस भरने के लिए पैरेंट्स को लेना पड़ा था लोन,अब बेटा है IPS

कोचिंग की 30 हजार फीस भरने के लिए पैरेंट्स को लेना पड़ा था लोन,अब बेटा है IPS

लखनऊ(Uttar Pradesh ). फरवरी में CBSE बोर्ड के साथ अन्य बोर्ड के एग्जाम भी स्टार्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही बैंक, रेलवे, इंजीनियरिंग, IAS-IPS के साथ राज्य स्तरीय नौकरियों के लिए अप्लाई करने वाले  स्टूडेंट्स प्रोसेस, एग्जाम, पेपर का पैटर्न, तैयारी के सही टिप्स को लेकर कन्फ्यूज रहते है। यह भी देखा जाता है कि रिजल्ट को लेकर बहुत सारे छात्र-छात्राएं निराशा और हताशा की तरफ बढ़ जाते हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए एशिया नेट न्यूज हिंदी ''कर EXAM फतह...'' सीरीज चला रहा है। इसमें हम अलग-अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट, IAS-IPS के साथ अन्य बड़े स्तर पर बैठे ऑफीसर्स की सक्सेज स्टोरीज, डॉक्टर्स के बेहतरीन टिप्स बताएंगे। इस कड़ी में आज हम 2011 बैच के IPS और प्रतापगढ़ के SP अभिषेक सिंह के संघर्षों की कहानी बताने जा रहे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2020, 04:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
अभिषेक सिंह मूलतः यूपी के अम्बेडकरनगर के रहने वाले हैं। उनके पिता लखनऊ में वकालत करते थे इसलिए बचपन से ही अभिषेक सिंह की पढ़ाई लखनऊ में ही हुई। उनके एक बड़ी बहन भी है जो गवर्नमेंट जॉब में हैं।
27
अभिषेक सिंह ने बताया कि शुरुआत में मेरा मन पढ़ने में ज्यादा नहीं लगता था। लेकिन घर में अनुशासन काफी ज्यादा था। मेरे पिता अपने परिवार के पहले पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। वह पढ़ाई के महत्व को बाखूबी समझते थे। एक बार बचपन में मुझे मां ने हिंदी में सुलेख लिखने को दिया था। मै कुछ देर बाद उससे इरीटेट हो गया और मैंने किताब ही उठाकर फेंक दी। जिसके बाद मेरी खूब पिटाई हुई।
37
धीरे-धीरे मै बड़ा हुआ जिसके बाद मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करना शुरू किया। मेरे परिवार के पास मेरी कोचिंग फीस भरने के भी पैसे नहीं थे। मुझे याद है उस समय मेरी फीस 30 हजार रूपए थी। लेकिन 30 हजार रूपए घर में नहीं थे। जिसके बाद मेरे पिता को लोन लेना पड़ा। जिसे वह चुका पाए।
47
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद मुझे एक आस्ट्रेलियाई कम्पनी में जॉब मिल गई। ये बात 2009 की है। उस समय मेरी सेलरी लगभग 15 लाख रूपए सालाना थी। मैंने कुछ दिन तो नौकरी की लेकिन मै अपने देश वापस आकर यहां पब्लिक के लिए काम करना चाहता था।
57
मैंने ये बात अपने पिता को बताई उन्होंने मेरा सपोर्ट किया और मुझे वापस आने को कह दिया। लेकिन यह डिसीजन काफी हार्ड था। 15 लाख की नौकरी छोड़ कर एक ऐसी चीज के लिए कोशिश करना जो कि काफी मुश्किल था। जहन में एक बात ये भी थी कि मेरे माता-पिता ने अपने कई सपनो को अंदर ही दबाए रखा ताकि मै अच्छे से पढ़ सकूं। मेरी पढ़ाई में कभी पैसा न आड़े आए। इसलिए तमाम बातें जेहन में थीं।
67
पिता जी ने मेरा हौसला बढ़ाया और मै वापस इंडिया आकर दिल्ली चला गया। वहां मै सिविल सर्विस की तैयारी में लग गया। मैने तैयारी के बाद दो एग्जाम एक दिए। एक कैट का और दूसरा यूपीएससी का। मै दोनों में सिलेक्ट हो गया। मुझे यूपीएससी में यूपी कैडर में IPS मिल गया था इसलिए मैंने IPS ज्वाइन कर लिया।
77
अभिषेक सिंह यूपी पुलिस के जांबाज अफसरों में शुमार किया जाते हैं। वह प्रतापगढ़ के SP से पहले लखनऊ STF के SSP रहे थे। उन्होंने कई दुर्दांत अपराधियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। प्रतापगढ़ में पोस्ट होने से पहले ही उन्होंने यहीं के एक खूंखार अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image3
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image4
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved