MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • समोसे पर पूछे गए सवाल का जवाब देकर ये बन गए थे IAS, जाना चाहते थे आर्मी में

समोसे पर पूछे गए सवाल का जवाब देकर ये बन गए थे IAS, जाना चाहते थे आर्मी में

कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज हम स्वास्थ्य विभाग की आयुष शाखा में तैनात विशेष सचिव IAS राजकमल यादव की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। राजकमल यादव 2013 बैच के IAS अफसर हैं

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 03 2020, 04:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज हम स्वास्थ्य विभाग की आयुष शाखा में तैनात विशेष सचिव IAS राजकमल यादव की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। राजकमल यादव 2013 बैच के IAS अफसर हैं। इसके पहले यह विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनात थे। राजकमल यादव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि पिता जी से ही उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली जिसकी बदौलत वह आज IAS हैं।
26
IAS राजकमल यादव मूलतः यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। उनका जन्म 28 दिसम्बर 1986 को फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में हुआ। क्लास 6 तक की एजुकेशन गांव में ही हुई। जिसके बाद आगे की स्टडीज के लिए लखनऊ के सैनिक स्कूल में एडमिशन लिया। इनके पिता कमल किशोर यादव ग्रामीण बैंक में जॉब करते थे। आर्मी स्कूल में पढ़ने के कारण वह 7वीं क्लास से ही वे घर से दूर हो गए।
36
राजकमल यादव बताते हैं कि सैनिक स्कूल में शुरू से ही देशभक्ति पर आधारित तमाम कल्चरल प्रोग्राम होते रहते थे। वहां का माहौल कुछ इस तरह का था कि मन में शुरू से ही आर्मी में जाने का सपना पाल लिया। जब मै UPSC का इंटरव्यू देने गया तो इंटरव्यू के दौरान मुझसे पूछा गया कि आर्मी स्कूल में पढ़े हो तो आर्मी में क्यों नहीं गए। मैंने जवाब दिया था कि आईएएस और आर्मी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए तो मैं आर्मी ही सिलेक्ट करूंगा। इस जवाब पर उन्होंने मेरी पीठ थप-थपाई थी।
46
राजकमल दो भाइयों में बड़े है। उनकी पत्नी ज्योत्स्ना भी पीसीएस अधिकारी हैं। इस समय वह भी लखनऊ में राजस्व विभाग में तैनात हैं। राजकमल यादव क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें बॉडी बिल्डिंग का भी शौक है। वह रोज सुबह घंटो जिम में पसीना बहाते हैं।
56
IAS राजकमल ने चेन्नई में वेटेरनरी साइंस से ग्रेजुएशन किया है। वो बताते हैं, "मैंने ग्रेजुएशन के दौरान ही आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। कॉलेज से आने के बाद मैं सिलेबस की पढ़ाई के साथ ही जीएस व सिविल सर्विस से रिलेटेड अन्य सब्जेक्ट्स पढ़ता था। प्रिपरेशन के लिए मैंने कभी किसी एक्सपर्ट या कोचिंग का सहारा नहीं लिया।"
66
राजकमल बताते हैं "मैंने वेटेरनरी साइंस से ग्रेजुएशन किया है, इसलिए UPSC के इंटरव्यू में मुझसे बीमारियों के बारे में पूछा जा रहा था। सामने बैठे एक सर समोसा खा रहे थे। मुझसे पूछा गया कि पेट संबंधी बीमारियों के कुछ रीजन बताइए। मैंने जवाब दिया कि जो समोसा आप खा रहे हैं, सबसे अधिक पेट की बीमारियां ऐसे ही चीजें खाने से होती हैं। इस पर सभी ठहाका मारकर हंस पड़े। उन्होंने मुझसे कहा कि आप भी खाओ, तो मैंने कहा- मैं बीमारियां नहीं खा सकता।"

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image2
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image3
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image4
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
Recommended image5
Pariksha Pe Charcha 2026: कब और कहां होगी परीक्षा पे चर्चा, घर बैठे कैसे देखें लाइव कार्यक्रम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved