MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC Prelims 2021: एक दो नहीं 4 बार UPSC में फेल होकर बने IAS, अब दूसरे कैंडिडेट्स को दिए जबरदस्त Success Tips

UPSC Prelims 2021: एक दो नहीं 4 बार UPSC में फेल होकर बने IAS, अब दूसरे कैंडिडेट्स को दिए जबरदस्त Success Tips

करियर डेस्क. Success Story in hindi: दोस्तों, इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा जून में होनी है। लाखों कैंडिडेट्स इसकी तैयारी में जुटे होंगे। इसलिए हम आपको सक्सेज स्टोरी और टॉपर्स के टिप्स के जरिए इस परीक्षा को क्रैक करने में मदद कर रहे हैं। यूं आपने UPSC की सफलता की हजारों कहानियां सुनी होंगी। इसमें अधिकतर लोग कई प्रयास में सफल हो पाते हैं। इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी होता है, जब लोगों को असफलता मिलती है, तो वे निराश हो जाते हैं। लेकिन जो लोग ऐसे मुश्किल वक्त में सकारात्मक रहकर कोशिश जारी रखते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में सफलता प्राप्त करने वाले अक्षत कौशल (IAS Akshat Kaushal) की कहानी बताएंगे जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। अक्षत को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली।  साल 2017 में उन्होंने 55वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा किया। वह हर उस शख्स के लिए प्रेरणा हैं, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं-

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 21 2021, 03:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कभी UPSC छोड़ने का बनाया था मन

 

अक्षत का यूपीएससी का सफर काफी लंबा रहा। उन्हें यहां पांचवें प्रयास में सफलता मिली थी। अक्षत को जब 4 बार असफलता मिली तो वे निराश हो गए। उन्होंने तय कर लिया था कि वह अब यूपीएससी के लिए और प्रयास नहीं करेंगे।

29

अक्षत ने साल 2012 से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। सबसे पहले साल उन्होंने कोचिंग ली और पहला अटेम्पट दिया लेकिन उनका चयन प्री में भी नहीं हुआ। इसी प्रकार अक्षत साल दर साल अटेम्पट देते रहे लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर थी।  तभी चौथे अटेम्पट में मिली असफलता ने उन्हें तोड़ दिया। रिजल्ट आने के बाद हताश अक्षत घर से बाहर हवा बदलने गए तो परिवार ने अनहोनी के डर से रोकना चाहा पर वे नहीं मानें।

39

वो अपने दोस्तों से मिले और UPSC छोड़ने की बात कही। लेकिन उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें एक और प्रयास करने की सलाह दी। यह बात अक्षत के दिमाग में बैठ गई और उन्होंने आखिरी प्रयास करने का मन बनाया। इस बार अक्षत ने बहुत कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी की। आखिरकार इस बार उनकी किस्मत ने भी साथ दिया और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली।

 

49

सही दिशा में करनी चाहिए मेहनत

 

अक्षत का मानना है कि UPSC की तैयारी करने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। यूपीएससी का सिलेबस और पेपर के बारे में पूरी जानकारी होने पर आप अपनी तैयारी का बेहतर ब्लूप्रिंट बना पाएंगे। एक बार जब आपका पूरा प्लान तैयार हो जाए, उसके बाद उस पर अच्छी तरह अमल करें। यूपीएससी की तैयारी के दौरान कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस न रखें. अगर आपको लगता है कि कोई सब्जेक्ट पहले से मजबूत है फिर भी उस पर पूरी तरह फोकस करना चाहिए। यहां छोटी-छोटी गलतियां आपकी असफलता का कारण बन जाती हैं।

59

अक्षत के जीवन की पांच गलतियां –

 

अक्षत कहते हैं कि मैं कभी नहीं चाहता की जो गलतियां मैंने करीं वही दूसरे कैंडिडेट्स भी दोहराएं, इसलिए वे अपना अनुभव दूसरों से साझा करना चाहते हैं जिससे शायद दूसरों की मदद हो पाए। अक्षत अपने पांच अटेम्पट में असफल होने पर सीखी पांच बातों को कुछ इस तरह से शेयर करते हैं।


अक्षत अपनी पहली सीख में कहते हैं कि परीक्षा देने के पहले परीक्षा के नेचर को समझें कि आखिर यूपीएससी परीक्षा आपसे चाहती क्या है. प्री में क्या देखा जाता है, मेन्स में क्या देखा जाता है और इंटरव्यू में वे आपको कैसे टेस्ट करना चाहते हैं। इस जरूरत को समझकर इसके अनुसार ही तैयारी करें। अंधेरे में तीर चलाने से कोई फायदा नहीं होगा। अक्षत ने अपने पहले ही साल में कोचिंग से लेकर बिना खाना खाए (ताकि नींद न आए) पूरे-पूरे दिन लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई की पर नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा।

 

69

दूसरी सीख – ओवर कांफिडेंट न हों –

 

अक्षत की दूसरी सीख है कि किसी भी विषय को लेकर ओवर कांफिडेंट न हों। जैसे वे हिंदी को लेकर बड़ा श्योर थे कि इसमें क्या है ये तो पास हो ही जाएगी, जिसका नतीजा यह हुआ कि वे हिंदी के कंपल्सरी पेपर में भी पास नहीं हो पाए और उन्हें अपने बाकी विषयों के अंक तक नहीं पता चले। अक्षत कहते हैं कोई विषय आता है, यह अच्छी बात है पर इसको लेकर इग्नोरेंट रवैया न अपनाएं। यूपीएससी आपकी क्षमताओं को जिस स्तर पर जांचता है आप वहां तक सोच भी नहीं पाते।

79

तीसरी सलाह – अपने दोस्तों की सलाह मानें –

 

अक्षत कहते हैं जो लोग आपको जानते हैं उन्हें बहुत बार वे पहलू भी दिख जाते हैं जो कई बार आप नहीं देख पाते। दूसरे अटेम्पट में भी चयन न होने पर अक्षत ने वापस नौकरी पकड़ ली। इस समय उनके एक दोस्त, जो अक्षत के साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, ने उनसे कहा कि हम सफलता के बहुत करीब आ गए हैं अब रिस्क नहीं लेते पर अक्षत ने किसी की नहीं सुनी। इस साल उनके दोस्त का चयन हो गया और नौकरी के चक्कर में अक्षत ठीक से तैयारी नहीं कर पाए और जिस सफलता के वे बेहद करीब थे वह उन्हें नहीं मिली।

89

चौथी सलाह – अपनी स्ट्रेन्थ को लेकर मुगालते में न जिएं –

 

अक्षत कहते हैं कई बार हमें लगता कि यह एरिया हमारी स्ट्रेन्थ है पर हमारे लगने और यूपीएससी को यही लगने में बहुत फर्क होता है। जैसे अक्षत परीक्षा के समय कुछ अखबारों के लिए लिखा करते थे और उन्हें यह मुगालता हो गया था कि ऐस्से लिखने में क्या है क्योंकि मेरी राइटिंग स्किल्स तो बहुत अच्छी हैं। इस साल अक्षत ने ऐस्से में लोएस्ट मार्क्स 91 पाये थे। क्योंकि जिसको वह अपनी स्ट्रेन्थ मानकर ध्यान नहीं दे रहे थे दरअसल वो यूपीएससी के मापदंडों पर बहुत ही निम्न स्तर की थी।

99

पांचवीं सलाह – कुछ चीजें डेस्टिनी पर छोड़ देनी चाहिए –

 

अक्षत आखिरी सलाह देते हैं कि जब अपना सौ प्रतिशत देने के बाद भी रिजल्ट न आए तो कुछ चीजें समय पर छोड़ देनी चाहिए। कुछ घटनाओं का समय शायद तय होता है, वे जब होनी होती हैं, तभी होती हैं. जैसे अपने चौथे प्रयास में अक्षत ने परिवार के दबाव में सर्विस प्रिफरेंस में आईएएस भर दिया था जबकि उनके दिल में हमेशा से आईपीएस सेवा थी। नतीजा यह हुआ की साक्षात्कार देते जाते समय उनके दिमाग में आया कि जब मैं खुद से ईमानदार नहीं हूं तो ईश्वर क्या मेरी मदद करेंगे। अक्षत का इस बार साक्षात्कार तक पहुंचकर भी चयन नहीं हुआ।
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved