- Home
- Career
- Education
- विराट है 12वीं पास, तो अनुष्का ने किया है मास्टर्स, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है 10 भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां
विराट है 12वीं पास, तो अनुष्का ने किया है मास्टर्स, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है 10 भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां
स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया में क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें बेशुमार दौलत-शोहरत और नाम मिलता है। लेकिन मैदान पर लंबे-लंबे चौके छक्के लगाने वाले या अपनी बॉल से बड़े-बड़े बैट्समैन को आउट करने वाले कई क्रिकेटर (Indian cricketers) खेल के चलते अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी 12 के बाद अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएं, लेकिन उनकी वाइफ उनसे डबल पढ़ी-लिखी हैं। ऐसे ही की खिलाड़ी है, जिनकी पत्नियां अपने पति से ज्यादा पढ़ी है, तो आज हम आपको 10 स्टार क्रिकेटरों की पत्नियों की शैक्षिक योग्यता (Educational qualification) के बारे में बताते हैं...

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी की है। विराट ने क्रिकेट के चलते 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं की, लेकिन अनुष्का ने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है।
साक्षी धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है।
रितिका सजदेह
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। उन्होंने अपने कजिन भाई बंटी सजदेह की कंपनी से करियर की शुरुआत की थी। रितिका ग्रेजुएट है।
अंजलि तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर पेशे से डॉक्टर हैं। जब सचिन और अंजलि की मुलाकात हुई थी, उस समय अंजलि मेडिकल की छात्रा थी।
प्रियंका रैना
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने प्रियंका रैना से शादी की है जो बी.टेक हैं। प्रियंका एक्सेंचर और विप्रो जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।
राधिका
टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की वाइफ राधिका ने ग्रेजुएट किया है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से पढाई की थी।
संजना गणेशन
इस साल मार्च में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की है। उनकी वाइफ ने सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की डिग्री ली है।
धनाश्री वर्मा
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा ने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की हैं।
रीवा सोलंकी
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वाइफ रीवा सोलंकी ने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है।
प्रीति अश्विन
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है। प्रीति अश्विन ने इनइन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया है। शादी से पहले उन्होंने इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों में काम भी किया था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi