- Home
- Career
- Education
- Tricky Questions: किस देश में बिच्छु को तलकर खाया जाता है, जानिए क्या है इसका जवाब
Tricky Questions: किस देश में बिच्छु को तलकर खाया जाता है, जानिए क्या है इसका जवाब
करियर डेस्क. सरकारी जॉब की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स रिटेन एग्जाम के साथ-साथ इंटरव्यू (Interview) के लिए भी तैयारी करते हैं। इंटरव्यू में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। बैंक का एग्जाम हो या फिर UPSC (upsc civil services interview) का इंटरव्यू सभी के टफ होते हैं। इसलिए कैंडिडेट्स जनरल नॉलेज (general knowledge) पर भी फोकस करते हैं। इंटरव्यू में कभी अटपटे सवाल पूछे जाते हैं तो कभी ऐसे सवाल होते हैं जो हमें नई जानकारी देते हैं। हम आपको अलग-अलग फील्ड से जुड़े कुछ सामान्य ज्ञान के सवाल बता रहे हैं जो आपसे इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ रोचक सवालों (Tricky Questions) के जवाब।

सवाल- किस देश में बिच्छुओं को तलकर खाया जाता है?
जवाब- चीन एक ऐसा देश है जहां बिच्छुओं को तलकर खाया जाता है। बता दें कि चीन में कई तरह के जानवर खाए जाते हैं।
सवाल- किस गैस के कारण फूलों का रंग उड़ जाता है?
जवाब- क्लोरीन गैस के कारण फूलों का रंग उड़ जाता है। इसी गैस के कारण फूल मुरझाए हुए नजर आते हैं।
सवाल- किस जानवर की हड्डी दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत होती है?
जवाब- बाघ, की हड्डी दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत हड्डी होती है।
सवाल- इंसान के किस अंग से बिजली पैदा होती है?
जवाब- इंसान के दिमाग वो अंग है जिससे बिजली पैदा होती है। साइंस के अनुसार, इंसान का दिमाग 10 से 12 वॉट बिजली पैदा कर सकता है।
सवाल-रात के समय ट्रेन ज्यादा स्पीड से क्यों चलती है?
जवाब- ट्रेन रात के समय स्पीड में इसलिए चलती है कि रात में ट्रैक में मेंटिनेंस का काम नहीं होता है। इसके साथ-साथ जानवर वा आदमी रात में ट्रैक पार नहीं करते हैं।
सवाल- भारत का पहला हवाई अड्डा कौन सा है?
जवाब- भारत का पहला हवाई अड्डा इलाहाबाद में बना था। जो 1919 में बनाया गया था। इसे ही देश का पहला हवाई अड्डा कहा गया था।
सवाल- किस देश में जेल से भागना अपराध नहीं है?
जवाब- जर्मनी एक ऐसा देश है जहां जेल से भागना अपराध नहीं है। जर्मनी के कानून के अनुसार, आज़ादी इंसान का अधिकार है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi