- Home
- Career
- Education
- Tricky Questions: दुनिया का ऐसा कौन सा सागर है जिसमें कोई डूब नहीं सकता है? जानें इस सवाल का जवाब
Tricky Questions: दुनिया का ऐसा कौन सा सागर है जिसमें कोई डूब नहीं सकता है? जानें इस सवाल का जवाब
करियर डेस्क. सरकारी (Government Job) हो या फिर प्राइवेट कंपनी। जॉब पाने के लिए कैंडिडेट्स को कई तरह के एग्जाम देने पड़ते हैं। रिटेन एग्जाम क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू में कंपनी से जुड़े सवालों के साथ-साथ उनके पास्ट एक्सपीरिएंस के बारे में भी डिस्कस किया जाता है। लेकिन जबसे जरूरी होता है जनरल नॉलेज (general knowledge)। कैंडिडेट्स से जनरल नॉलेज से जुड़े कई तरह के सवाल किए जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अपने सिलेबस के साथ-साथ जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों के बारे में भी तैयारी करनी चाहिए। हालांकि जनरल नॉलेज (current affairs) का फील्ड बहुत बड़ा है इसलिए एग्जाम से जुड़े कुछ बेसिक जानकारी होनी जरूरी है। हम आपको इंटरव्यू में पूछे जाने कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बता रहे हैं। जो आपकी तैयारी के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ जनरल नॉलेज के सवाल।
| Published : May 27 2022, 12:00 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सवाल- हाथी अपनी सूंड से कितना वजन उठा सकते हैं?
जवाब- हाथी का औसत वजन 5 हजार किलोग्राम होता है, ये अपनी सूंड से 300 किलो का वजन उठा सकते हैं।
सवाल- एक गिलास पानी पीने से क्या होता है?
जवाब- एक गिलास पानी पीने से दिमाग करीब 14 फीसदी तेजी से काम करने लगता है इसके साथ ही इंसान की प्यास भी बुझ जाती है।
सवाल- दुनिया का ऐसा कौन सा सागर है जिसमें कोई डूब नहीं सकता है?
जवाब- दुनिया का एक मात्र ऐसा सागर है जिसमें कोई डूब नहीं सकता है वह है मृत सागर।
सवाल- भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन सी है?
जवाब- भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल सुरंग है। इसकी लंबाई करीब 11.2 किमी है।
सवाल- सूर्य के प्रकाश को धरती में पहुंचने में कितने सेकंड लगते हैं?
जवाब- सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी प पहुंचने में लगभग 499 सेकंड लगते हैं।
सवाल- भारत का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान तैरता हुआ है?
जवाब- मणिपुर में तैरता हुआ किबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान देश का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
सवाल- ब्लड का सबसे बड़ा हिस्सा कौन सा है?
जवाब- इस सवाल के जवाब में आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन ब्लड का सबसे बड़ा हिस्सा प्लाज्मा होता है।