- Home
- Career
- Education
- Tricky Questions: वो क्या है जो हमारे पास जितना ज्यादा रहता है उतना ही कम दिखाई देता है, जानें इस सवाल का जवाब
Tricky Questions: वो क्या है जो हमारे पास जितना ज्यादा रहता है उतना ही कम दिखाई देता है, जानें इस सवाल का जवाब
करियर डेस्क. हम सबसे ने ABCD लिखी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं i और j के ऊपर ही डॉट क्यों लगाया जाता है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हमारे आस-पास होती हैं लेकिन हम कभी उन पर गौर नहीं कर पाते हैं। लेकिन ये छोटी-छोटी बातें हमारे लिए तब जानना जरूरी हो जाती है हैं जब हम किसी कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करते हैं। UPSC का एग्जाम हो या फिर किसी बैंक की जॉब (current affairs) के लिए रिटेन एग्जाम में कैंडिडेट्स से जनरल नॉलेज (general knowledge) के सवाल भी किए जाते हैं। वहीं, इंटरव्यू में तो कई बार ऐसे ट्रिकी सवाल (tricky questions) पूछे लिए जाते हैं जिनका जवाब देने में अच्छे-अच्छे कैंडिडेट्स को मुश्किल होती है। हम आपको इंटरव्यू या रिटेन एग्जाम में पूछे जाने वाले जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे ही सवाल बता रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रिकी सवाल।
| Published : Jun 15 2022, 02:55 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सवाल- वह क्या है जो लिखने और पढ़ने के काम आती है लेकिन कागज और पेन नहीं है?
जवाब- चश्मा, इसका उपयोग लिखने और पढ़ने दोनों के लिए किया जाता है।
सवाल- सफेद सोना किसे कहा जाता है?
जवाब- दुनिया में कई तरह की चीजों की तुलना सोने से की जाती है लेकिन प्लैटिनम को सफेद सोना के नाम से जाना जाता है।
सवाल- ऐसा कौन सा फल है जिसे हम खा नहीं सकते हैं?
जवाब- ज्यादातर फल को हम खा सकते हैं लेकिन मेहनत के फल को हम खा नहीं सकते हैं।
सवाल- वो क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा पास रहेगा उतना ही कम दिखाई देगा।
जवाब- अंधेरा, वह चीज है जो हमारे जितने पास होती है हमें कम दिखाई देती है।
सवाल- i और j के ऊपर लगे डॉट को क्या कहा जाता है?
जवाब- अंग्रेजी के केवल ऐसे दो शब्द हैं जिनमें डॉट लगाया जाता है। वो हैं i और j। इसके ऊपर लगे डॉप को Tittle कहा जाता है।
सवाल- बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता है?
जवाब- बिल्ली का रास्ता अशुभ माना जाता है ऐसी मान्यता है। इसके धार्मिक कारण भी हो सकते हैं। लेकिन एक कारण यह भी हो सकता है कि पहले के जमाने में लोग घोड़ा गाड़ी और बैलगाड़ी से सफर करते थे और रात में बिल्ली की आंखें चमकती हैं जिस कारण जानवर डर जाते थे।
सवाल- पीली क्रांति किसके लिए हुई थी?
जवाब- पीली क्रांति तिलहन उत्पादन से सम्बन्धित हैं। इसके उत्पादन में आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ की गई।