MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC में फेल होने वालों की नब्ज पकड़कर इस IAS ने दिए खतरनाक टिप्स, इस तैयारी से 100 % मिलेगी सक्सेज

UPSC में फेल होने वालों की नब्ज पकड़कर इस IAS ने दिए खतरनाक टिप्स, इस तैयारी से 100 % मिलेगी सक्सेज

करियर डेस्क. UPSC essay writing tips via IAS Chahat Bajpai: यूपीएससी परीक्षा का दायरा यूं तो बहुत बड़ा होता है और निबंध लेखन उसका एक छोटा सा हिस्सा मात्र है पर विशेषज्ञों की मानें तो इस पेपर को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह पेपर इस बात में अहम भूमिका निभाता है कि आपको चयन के बाद कौन सी सर्विस मिलेगी। कुल मिलाकर इस पेपर की आपकी रैंक सुधारने में अहम भूमिका होती है। कई बार कैंडिडेट यह गलती करते हैं कि वे निबंध के पेपर को ज्यादा महत्व नहीं देते। कभी-कभी यह गलती बहुत भारी पड़ जाती है क्योंकि यहां गाय, त्यौहार, स्कूल या बेस्ट फ्रैंड पर निबंध लिखने नहीं आता। बल्कि बहुत खतरनाक विषयों पर आपकी पकड़ परखी जाती है। आपसे समस्याओं के हल मांगे जाते हैं। निंबध के महत्व को देखते हुए आज हम इसी विषय पर बात करेंगे जो upsc कैंडिडेट्स के काम आएगा।  साल 2018 की टॉपर चाहत बाजपेयी, जिनकी 59वीं रैंक आयी थी अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करेंगी कि कैसे प्रभावशाली तरीके से निबंध लिखा जाए।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 19 2020, 03:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

चाहत कहती हैं कि ऐस्से के लिए यह रवैया बिलकुल न अपनायें कि बाकी तैयारियां करते हैं, निबंध में क्या है, उसको एंड में देख लेंगे। कई बार कैंडिडेट्स को लगता है कि दो-तीन ऐस्से प्रैक्टिस करने से ही वे इसमें अच्छे अंक ला सकते हैं तो ऐसा कतई नहीं है। यह एक ऐसा विषय है जिसकी तैयारी आपको अलग से स्ट्रैटजी बनाकर करनी होगी। इसके साथ ही अगर आप अच्छा लिखते हैं या आपको पढ़ने में रुचि है तो भी ये न समझें कि आपके लिए निबंध लिखना बड़ी बात नहीं। सच तो यह है कि आप कैसे भी बैकग्राउंड के हों आपको ऐस्से के लिए उतनी ही मेहनत करनी होगी जितनी किसी और को।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

 चाहत अपना केस बताती हैं कि पहले उन्हें लगता था कि जो लोग ब्लॉग या अखबार के लिए लिखते हैं या जो इंग्लिश लिटरेचर के स्टूडेंट्स होते हैं, वे ही अच्छा निबंध लिख सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यूपीएससी के निबंध के लिए सभी को अलग से तैयारी करनी ही पड़ती है, इस बात को समझते हुए कि यूपीएससी के ऐस्से में आखिर क्या और कैसे लिखा जाता है।

39

ज्यादा सजावटी भाषा का नहीं किया प्रयोग –

 

चाहत कहती हैं कि यूं तो सबका अपना लिखने का तरीका होता है पर अगर उनके व्यक्तिगत अनुभव की बात करें तो वे टॉपर अनु कुमारी की बात मानते हुए ऐस्से लिखती थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐस्से पानी पीने जैसा होना चाहिए। यानी इतना सरल जिसे पानी की तरह एक बार में पिया जा सके, कहीं रुकना न पड़े न कहीं कुछ ऐसा हो जो समझ न आये, जो पानी की तरह बह जाए।

49

चाहत ने ऐसा ही किया उन्होंने बहुत सजावटी भाषा या भारी शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि साधारण लेकिन प्रभावी तरीके से अपनी बात कही।

 

 

(Demo Pic)

59

चाहत दूसरा अहम बिंदु मानती हैं निबंध में कविता या कोट्स का इस्तेमाल। वे कहती हैं उन्होंने ऐसे बहुत से कॉमन कोट्स आदि तैयार कर रखे थे जो निबंध में डाले जा सकें पर एक बात का ध्यान यहां रखें कि चूंकि आपने इन्हें तैयार कर लिया है इसका मतलब यह नहीं कि आप जबरदस्ती इन्हें डालें ही। जहां उचित हो केवल वहीं इनका प्रयोग करें।

69

कुछ निबंध पहले से तैयार करके देखें –

 

चाहत कहती हैं निबंध लिखने की जमकर प्रैक्टिस करें और कुछ निबंधों का मैटीरियल पहले से तैयार करके रखें। जब आप पिछले सालों के पेपर उठाएंगे तो देखेंगे की कुछ विषय हैं जिन पर हर साल प्रश्न आते ही आते हैं। कम से कम इनकी शुरुआत और अंत तैयार कर लें क्योंकि यह एग्जामिनर पर गहरा असर डालते हैं। निबंध की प्रैक्टिस करने का यह फायदा होता है कि आपको हॉल में बैठकर यह नहीं सोचना पड़ता कि किस विषय को चुनें क्योंकि अभ्यास के दौरान आप अपना झुकाव जान चुके होते हैं।

 

(Demo Pic)

79

इसके साथ ही अगला जरूरी प्वॉइंट है निबंध के विषय के हिसाब से राइटिंग स्टाइल का चुनाव करना। जैसे कोई निबंध पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर स्टाइल में लिखना ठीक रहता है तो कोई पास्ट, प्रेजेंट सिचुएशन, प्रॉब्लम्स, सॉल्यूशन मोड में। देख लें कि आपका विषय किस तरह से अच्छे से एक्सप्रेस किया जा सकता है, उसी तरीके को आपनाएं।

89

विषय से न भटकें –

 

चाहत निबंध लिखते समय एक बात का ध्यान रखने के लिए सभी को कहती हैं कि विषय से न भटकें, जो पूछा गया है वही बताएं उसके आगे-पीछे की कहानी नहीं। वे अपना अनुभव शेयर करती हैं कि, मैं तो निबंध लिखते समय बार-बार पेज पलटकर देखती थी कि कहीं विषय से अलग तो नहीं जा रही क्योंकि अपने पिछले अटेम्पट में वे ऐसी गलती कर चुकी थी। चाहत आगे कहती हैं कि अभ्यास करने से आपकी स्पीड भी बढ़ती है जो इस पेपर के लिए बहुत जरूरी है।  इसके साथ ही वे टॉपर्स की कॉपीज देखने और ऑनलाइन वेबसाइट्स जो इस संबंध में जानकारी देती हैं से ऐस्से राइटिंग स्टाइल पर ध्यान देने के लिए भी कहती हैं।  हो सके तो टेस्ट दें ताकि आपको पता चल सके कि आपके ऐस्से में कहां कमी है। 

 

 

(Demo Pic)

99

किसी सीनियर से अपने निबंध चेक करवाएं ताकि गलतियां जान सकें। चाहत कहती हैं कि निबंध को पूरा महत्व दें और रोज एक निबंध लिखने की प्रैक्टिस करें।  अपना खुद का स्टाइल डेवलेप करें किसी को कॉपी न करें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप निश्चित ही ऐस्से के पेपर में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

 

(Demo Pic)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image2
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image3
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image4
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Recommended image5
Paper Leak Bill 2026 FAQ: किसे होगी जेल? कितना जुर्माना? किन परीक्षाओं पर होगा लागू? जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved