MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Upsc Interview Tricky Questions: शॉपिग और मार्केटिंग में क्या अंतर है? कैंडिडेट ने दिया ऐसा जवाब

Upsc Interview Tricky Questions: शॉपिग और मार्केटिंग में क्या अंतर है? कैंडिडेट ने दिया ऐसा जवाब

करियर डेस्क. देश में हर साल लाखों बच्चे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हैं।  यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा का प्री और मेंस काफी टफ होता इसके साथ इंटरव्यू में भी कैंडिडेट्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आईएएस इंटरव्यू (IAS interview) के सवाल काफी चर्चा में रहते हैं। UPSC परीक्षा में प्री और मेंस के तरह इंटरव्यू भी कफी टफ होता है। पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) यानी इंटरव्यू (IAS Interview) काफी मुश्किल होता है जिसके लिए कैंडिडेट्स को अलग से मेहनत करनी पड़ती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Civil Services MAins Exam) के इंटरव्यू  में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले  कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 08 2021, 02:07 PM IST| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सवाल- सिविल सर्विस तैयारी कब से शुरू होनी चाहिए?
जवाब-
इस परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे बड़ी चीज हैं अपने मन को मजबूत करना। ये ऐसी तैयारी है इसके लिए आपको काफी वक्त देना पड़ता है। इसके लिए 360 डिग्री की सोच जरूरी है। 
 

28

सवाल- क्या भगवान राम की कोई बहन थी, उनका नाम क्या था?
जवाब-
भगवान श्रीराम की बहन का नाम शांन्ता देवी है। जो श्रीराम की बड़ी बहन हैं और महाराजा दशरथ और रानी कौशल्या की पुत्री थीं।
 

38

सवाल- ये बताइए पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब-
 मुझे इसकी पूरी तरह से जानकारी नहीं है लेकिन उसे शिलातेल या स्वर्ण ध्रुव कहते हैं। 

48

सवाल-भारत के अलावा कमल किस देश का राष्ट्रीय फूल है?
जवाब-
 कैंडिडेट्स ने कहा- भारत के अलावा वियतनाम ऐसा देश है जिसका राष्ट्रीय फूल कमल है।  

58

सवाल- शॉपिग और मार्केटिंग में क्या अंतर है?
जवाब-
शॉपिंग में हम चीजों को खरीदते हैं, यह कस्टमर का पार्ट है जबकि मार्केटिंग का मतलब होता है किसी भी ब्रांड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देना। यह विक्रेता का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष होता है।  

68

सवाल- हाट का मतलब क्या होता है?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने कहा- मैं कुछ दिनों तक गुवाहटी में रहा हूं। वहां हाट का मतलब बाजार होता है। 

78

सवाल- क्या आज के जमाने में अंग्रेजी आना जरूरी है? भारत में अंग्रेजी को इतनी प्राथमिकता ज्यादा क्यों है?
जवाब-
इंग्लिश एक ग्लोबल लैंग्वेज है इसमें नौकरी के लिए कई अवसर हैं। लेकिन जहां तक भारत में अंग्रेजी का सवाल है उसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारे देश में अंग्रेजों का शासन था उन्होंने शुरू से ही अंग्रेजी भाषा को प्रमोट किया था। 
 

88

सवाल- इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद ही सिविल सर्विस की तैयारी का ख्याल क्यों आता है?
जवाब-
ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंजीनियरिंग करने के समय ही सिविल सर्विस की तैयारी का ख्याल आता है। इंजीनियरिंग से जो टेक्निकल नॉलेज मिलती है उससे IAS के एग्जाम में मदद मिलती है। दूसरा आपको एक ऐसा माहौल मिलता है जहां आप अपने फ्यूचर के बारे में कई विकल्पों पर सोच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions:अपने जिले का IAS बनने के बाद 2 काम कौन से करेंगे? जानें कैंडिडेट का जवाब

तीसरे प्रयास में पूरा हुआ IAS का सपना, UPSC में हासिल की 44वीं रैक, पिता के निधन के बाद भी नहीं रोकी तैयारी


 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved