MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • बचे दिनों में इस स्ट्रेटजी को अपनाएं अफसर बनने का सपना देखने वाले छात्र, UPSC प्रीलिम्स में लगेगा बेड़ा पार

बचे दिनों में इस स्ट्रेटजी को अपनाएं अफसर बनने का सपना देखने वाले छात्र, UPSC प्रीलिम्स में लगेगा बेड़ा पार

करियर डेस्क.  UPSC Civil Services Preparation Tips: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC prelims exam 2020) 4 अक्टूबर को होने जा रही है। आप जानते ही हैं कि प्रारम्भिक परीक्षा में जहाँ समान अंक पाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या सैकड़ों में होती है, वहाँ आपके लिए 0.01 अंक भी आपकी सफलता एवं असफलता का कारण बन सकता है। और आपका यह स्कोर केवल आपकी तैयारी पर निर्भर न करके इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप पेपर को हल करने के कितने सही तरीके का इस्तेमाल करते हैं। सही रणनीति हो तो सिवल सर्विस में पास होना उतना मुश्किल भी नहीं है। वरना यूपीएससी के प्रीलिम्स में सैकड़ों लोग फेल हो जाते हैं। इसलिए हम आपको लिए पूर्व सिविल सर्वेन्ट डॉ॰ विजय अग्रवाल के टिप्स और खतरनाक स्ट्रेटजी लेकर आए हैं- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 16 2020, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

1) जैसे ही आपको पेपर मिलता है, आप पूरे धैर्य एवं संतुलन के साथ उसे हल करना शुरू कर दें। यदि शुरू के कुछ प्रश्न नहीं भी बन रहे हों, तो निरूत्साहित बिल्कुल भी न हों। आपके लिए 55% का स्कोर पर्याप्त होगा।

27

2) पेपर आपको मुख्यतः तीन चरणों में हल करना चाहिए। पहले चरण में आप उन प्रश्नों को हल करें, जिनके उत्तर आपको सीधे-सीधे मालूम हैं। या फिर विकल्पों को पढ़ने के बाद आप सही उत्तर तक पहुंच जा रहे हैं। आप जिन प्रश्नों को हल कर रहे हैं, उसके प्रश्न-नम्बर के पास पेंसिल से हल्का सा एक ऐसा निशान लगा दें, जिसे देखते ही आप समझ जायें कि “मैंने इसे हल कर लिया है।” यह द्वितीय चरण में आपके लिए सहायक होगा।

37

3) द्वितीय चरण में आपको उन प्रश्नों को हल करना है, जिनके दो विकल्पों को लेकर आप कन्फ्यूज्ड हैं। ऐसे प्रश्नों को समय देकर इन पर गंभीरतापूर्वक विचार कीजिये, क्योंकि यहां सही उत्तर तक पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है। यदि इन दो विकल्पों में से आप सही तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, तब भी आपको अपने हिसाब से सर्वाधिक संभावित उत्तर पर निशान लगाना ही है। ऐसे प्रश्नों की संख्या पर भी पेंसिल से हल्का निशान लगा दें।

 

47

4) तीसरे और अंतिम चरण का संबंध उन प्रश्नों से है, जिनके तीन या चार विकल्पों में आपको भ्रम है। चूंकि अब समय का दबाव भी अपना काम कर रहा होता है, इसलिए आप सही विकल्प की तलाश करना बंद कर दें। बचे हुए समय में आपको केवल यही कोशिश करनी चाहिए कि “मैं कैसे दिये गये विकल्पों की संख्या को कम करके दो कर दूं।

57

यानी कि इस चरण में आपको करना यह है कि यह-यह उत्तर नहीं हो सकते। ऐसा करते हुए जब आपके पास केवल दो विकल्प बच जाएं, तो आप उनमें से किसी भी एक पर, जिसके लिए आपका दिल गवाही दे रहा हो, निशान लगा दे। यहाँ तक आप सुरक्षित रहेंगे।

67

5)  यदि तीन विकल्पों में भ्रम बना रहता है, तो बेहतर होगा कि आप उन्हें छोड़ दें। ‘संभाव्यता के सिद्धांत’ के अनुसार यदि आप चार ऐसे प्रश्न हल करते हैं, तो उसमें से एक के सही होने की उम्मीद रहेगी। इस प्रकार इस सही उत्तर के लिए जो मार्क्स मिलेंगे, वे गलत उत्तर की निगेटिव मार्किंग से कटकर बराबर हो जायेंगे। लेकिन मैंने अपने प्रयोगों में पाया है कि ऐसा करने से अंततः नुकसान ही होता है।

 

 

(Demo Pic)

77

6)  अंत में यह है कि जो प्रश्न किसी भी कारण से समझ में नहीं आ रहे हों, या बहुत जटिल लग रहे हों, उनमें बिल्कुल भी न उलझें। उन्हें छोड़कर आगे बढ़ जायें तथा उन पर पेंसिल से निशान भी लगा दें, ताकि उन्हें दुबारा पढ़ना न पड़े।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved