- Home
- Career
- Education
- UPSC प्रीलिम्स-2021: तैयारी के दौरान इस 6 बातों का रखें ध्यान, करंट अफेयर्स का अहम रोल
UPSC प्रीलिम्स-2021: तैयारी के दौरान इस 6 बातों का रखें ध्यान, करंट अफेयर्स का अहम रोल
करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण UPSC प्रीलिम्स-2021 (UPSC Prelims 2021) को अक्टूबर 2021 तक के लिए स्थगित (postpone) कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 10 अक्टूबर को होगी। लॉकडाउन को देखते हुए BestCurrentAffairs.com ने UPSC प्रीलिम्स 2021 परीक्षा के लिए संशोधित नोट्स जारी किए हैं। यह उम्मीदवारों के तैयारी में हेल्प कर सकती है। जानिए कैसे करें तैयारी और कितने फायदेमंद हैं नोट्स।

फैक्ट्स को पढ़ें
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा देते समय फैक्ट्स का ध्यान रखें। इस परीक्षा में वैल्यूएशन कई स्टेप में होता है। क्योंकि आपको 120 मिनटों में 200 सवालों का जवाब देना होगा जो प्रति मिनट एक प्रश्न से भी कम है। ऐसे में कैंडिडेट्स फैक्ट्स के साथ पढ़ाई करें।
नोट्स का रिवीज़न
यदि आपने पहले ही नोट्स तैयार कर लिए हैं तो आपको नई जानकारी पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए। परीक्षा से पहले तैयार किए गए नोट्स को बार-बार दोहराएं। रिवीजिन करने से आपके डाउट्स क्लियर होंगे।
स्टैटिक पर भी करें फोकस
प्रीलिम्स की तैयारी में करंट अफेयर्स का अहम रोल है। यह वास्ट एरिया है और इसे कवर करने के साथ साथ स्टैटिक सिलेबस पर भी बराबर फोकस रखना चाहिए। करंट अफेयर्स के साथ स्टैटिक सिलेबस पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आपने 12वीं के बाद मैथ्स नहीं पढ़ा है तो ज़रूरी है की आप इस पेपर की तैयारी करें। प्रीलिम्स से पहले 7 से 8 मॉक टेस्ट सोल्व करें जिससे आपको अपनी तैयारी का पता रहे।
क्या है बेस्ट करंट अफेयप्स के नोट्स में
बेस्ट करंट अफेयर्स डॉट कॉम के फाउंडर रूपिंदरजीत सिंह के अनुसार, यूपीएससी की तैयारी करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स प्रीलिम्स-केंद्रित चीजों को नहीं पढ़ते हैं। जो कैंडिडेट्स प्रीलिम्स में सफलता नहीं पा सकें उनके लिए ये नोट्स फायदेमंद हैं। Persistence आईएएस परीक्षा में सफलता की कुंजी है। IAs के एग्जाम में सफलता पाने के लिए कैंडिडेट्स द्वारा कई तरह की किताबें पढ़ी जाती हैं।
क्या पढ़े
1. भारतीय अर्थव्यवस्था
2. पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी और जैव विविधता
3. भारतीय राजनीति और शासन (सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे)
4. प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
5. भौतिक भूगोल और भारतीय भूगोल
6. विश्व भूगोल
7. बुनियादी विज्ञान और नवीनतम विज्ञान और प्रौद्योगिकी
8. सामान्य ज्ञान: भारत और विश्व
9. भारतीय कला और संस्कृति
कॉमन सेंस का करे इस्तेमाल
प्रीलिम्स में काफी प्रश्न कॉमन सेंस से ही सोल्व किये जा सकते हैं। इसलिए नर्वस न हों और एकाग्रता और कॉन्फिडेंस के साथ पेपर को सॉल्व करें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi