MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Hemant Nagrale: कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले? 26/11 हमले में लोगों को बचाने जान पर खेल गए थे

Hemant Nagrale: कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले? 26/11 हमले में लोगों को बचाने जान पर खेल गए थे

करियर डेस्क. एंटीलिया केस में सचिन वझे की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद मुंबई पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। NIA की बढ़ती जांच के बीच उद्धव सरकार ने मुंबई पुलिस विभाग मेंबड़ा फेरबदल किया है। महाराष्ट्र सरकार ने हेमंत नगराले (Hemant Nagrale) को मुंबई पुलिस का नया चीफ (Police chief of Mumbai) नियुक्त किया गया है। हेमंत नगराले अब तक डीजीपी पद पर नियुक्त थे। 1987 बैच के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हेमंत नगराले मुंबई में ही पले-बढ़े हैं। आइए जानते हैं कि नागराले कौन हैं? करियर और लाइफ से जुड़ी रोचक बातें-

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 17 2021, 06:06 PM IST| Updated : Mar 17 2021, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

जिला परिषद स्कूल से की शिक्षा की शुरुआत

 

पूरे देश में चर्चा का विषय बने हेमंत नागराले ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ज़िला परिषद प्राथमिक शिक्षा ली। उन्होंने नागपुर में रहकर हाई स्कूल और फिर मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। हेमंत नगराले ने मुम्बई से फाइनेंस में मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। खेलों के शौकीन नागराले का वर्दी वाला करियर साधारण नहीं रहा है। उनके नाम कई कारनामे दर्ज हैं।

29

दो दिन में किया था लूट का खुसासा

 

हेमंत नागराले जब नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त थे तब वाशी इलाके के बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में हेमंत नागराले की टीम ने सिर्फ 2 दिनों के भीतर इस लूट का भंडाफोड़ किया था।

 

39

नक्सल से लेकर आतंकियों के खिलाफ लोहा

 

नागराले को, IPS बनने के बाद पहली बड़ी जिम्मेदारी महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित चंद्रपुर जिले में राजुरा के ASP की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 1992 से 1994 के दौरान सोलापुर जिले में बतौर DCP पदभार संभाला और 1992-93 के दंगों के समय सोलापुर शहर में कानून और व्यवस्था को नियंत्रण में रखा। सन 1994 से 1996 में रत्नागिरी के SP के तौर पर नागराले ने दाभोल पावर कारपोरेशन से जुड़े जमीन अधिग्रहण मामले को पेशेवर तरीके से हल किया।

49

सन 1996 से 1998 में CID क्राइम के SP के तौर पर राज्य भर में फैले MPSC पेपर लीक घोटाले की तह तक जांच कर केस अंजाम तक पहुंचाया। इस पद पर रहते हुए कई बड़े क्राइम के केस को अंजाम तक पहुंचाया और पीड़ितों को न्याय दिलाया। इस केस के लिए उन्हें खूब वाहवाही मिली थी।

 

59

केंद्रीय एजेंसी में निभाई बड़ी जिम्मेदारी

 

हेमंत नगराले साल 1998 से वर्ष 2002 तक डेपूटेशन पर CBI में रहे। इस दौरान पहले मुम्बई CBI और फिर दिल्ली में CBI के DIG पद पर काम किया। 130 करोड़ रुपए का केतन पारिख द्वारा बैंक ऑफ इंडिया घोटाला, 1800 करोड़ रुपए का माधोपुरा कॉपरेटिव बैंक घोटाला, साल 2001 का 400 करोड़ का हर्षद मेहता घोटाले की जांच, हेमंत नगराले की निगरानी में हुई।

69

तेलगी स्टांप पेपर घोटाले की जांच के दौरान हेमंत नगराले के रिसर्च कार्य को काफी सराहा गया। मुम्बई जैसे महानगर से लेकर राज्य के ग्रामीण इलाको में पोस्टिंग के दौरान से सामाजिक तनाव से निपटने और कानून व सुव्यवस्था बनाए रखने की महारथ हेमंत नगराले को हासिल है।

79

26/11 आतंकी हमले के दौरान RDX भरा बैग लेकर भागे

 

साल 2008 में हेमंत नगराले को स्पेशल IG बनाया गया था और महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के विजिलेंस विभाग का डायरेक्टर बनाया गया था। इसी साल 26 नवंबर को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुम्बई पर हमला कर दिया। आतंकी हमले की तीव्रता को देखते ही हेमंत नगराले घर से निकलते ही मोर्चा संभाल लिया। घायल लोगों को बचाने और अस्पताल पहचाने के काम मे जुट गए। नगराले की नज़र उस बैग पर पड़ी जिसमें RDX रखा गया था। नगराले ने बिना समय गवाए RDX का बैग उठाकर भागे और सुरक्षित जगह खुले मैदान में रखा और बम स्क्वाड की मदद से सैकड़ों की जान बचाई। अपने 4 पुलिसकर्मियों की मदद से ताज होटल में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाया।

 

89

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाली

 

हेमंत नगराले ने DG मुख्यालय में एडमिन विभाग के विशेष IG के तौर पर रहते हुए पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य स्कीम की शुरुआत की। मुम्बई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर के तौर पर पुलिस क्वार्टर आवंटन में पारदर्शिता लाई। साल 2014 में हेमंत नगराले को सीमित समय के लिए मुम्बई पुलिस आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी।

 

साल 2016 से 2018 तक नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाली। नवी मुम्बई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान कानून और व्यवस्था को संभाला। हेमंत नगराले को पुलिस दल में रहते हुए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल, विशेष सेवा पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।

 

99

फिटनेस और खेल के हैं शौकीन

 

वरिष्ठ IPS हेमंत नगराले खेलों के शाकीन हैं। गोल्फ और टेनिस के अच्छे खिलाड़ी है। सभी खेलों में रुचि लेते हैं और फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। जूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हेमंत नगराले आल इंडिया पुलिस गेम में मैडल जीत चुके हैं।

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved