MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • विधवा मां ने मजदूरी करके तीन बेटियों को बना दिया अफसर, पढ़-लिखकर लाडलियों ने सिर गर्व से कर दिया ऊंचा

विधवा मां ने मजदूरी करके तीन बेटियों को बना दिया अफसर, पढ़-लिखकर लाडलियों ने सिर गर्व से कर दिया ऊंचा

करियर डेस्क. मां के ममता की छांव में पल-बढ़ कर बड़ा आदमी बनते तो बहुतों को देखा होगा। लेकिन मदर्स डे के इस मौके अपर हम आपको एक ऐसी मां से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों की परवरिश और उन्हें काबिल बनाने के लिए कुर्बान कर दिया। इस विधवा मां की कुर्बानी तब सफल हुई जब उसकी तीन बेटियां एक साथ प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयनित हुईं। आज हम बात कर रहे हैं राजस्थान प्रशासनिक सेवा में कार्यरत तीन सगी बहनों कमला चौधरी, गीता चौधरी और ममता चौधरी की विधवा मां मीरा देवी की। पति की मौत के बाद अकेले गृहस्थी की गाड़ी व चार बच्चों की परवरिश का भार उठाने वाली इस मां को मदर्स डे के अवसर पर दिल से सैल्यूट है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 10 2020, 07:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

राजस्थान के जयपुर जिले के सारंग का बास गांव में रहनेवाली 55 वर्षीय मीरा देवी के पति की मौत बहुत पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया था। इस गरीब महिला के पति की अंतिम इच्छा थी कि उसकी तीनों बेटियां पढ़-लिखकर बड़ी अफसर बनें, इसलिए अपने पति की मौत के बाद मीरा देवी ने दिन-रात मेहनत-मजदूरी करके अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाया और इस काम में उसके इकलौते बेटे ने भी उसका पूरा साथ दिया।

25

मीरा देवी के पति का देहान्त होने के बाद उसके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था।  बेटियां कुछ बड़ी हुईं तो गांव के लोग और रिश्तेदार मीरा देवी पर इन तीनों बेटियों की शादी करने के लिए दबाव डालने लगे थे। लेकिन मीरा देवी ने इन सबकी बातों को नजरअंदाज करते हुए बेटियों की पढ़ाई पर ही फोकस किया।  इस संघर्ष में उसके इकलौते बेटे रामसिंह ने भी खुद की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।  
 

35

तीन बहनों का इकलौता भाई राम सिंह भी अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए पढ़ाई छोड़कर मां के साथ खेतों में मेहनत-मजदूरी करने लगा। मां और बेटे ने दिन-रात खेत में मेहनत मजदूरी की और तीनों बेटियों की पढ़ाई में गरीबी को आड़े नहीं आने दिया।

45

विधवा मीरा देवी की तीनों बेटियां कमला चौधरी, ममता चौधरी और गीता चौधरी ने भी अपने स्वर्गवासी पिता की अंतिम इच्छा को पूरी करने के लिए गांव के एक छोटे से कच्चे मकान में रहते हुए न सिर्फ मन लगाकर पढ़ाई की बल्कि उन्होंने लक्ष्य बनाकर दो साल तक जमकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी की। उन्होंने UPSC का एग्जाम दिया लेकिन कुछ नम्बरों से तीनों ही सिलेक्ट नही हो सकी।

55

UPSC में असफलता के बाद तीनों बहनों ने एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी और उसमें इन तीनों बहनों को कामयाबी मिली।  इन तीनों बहनों में सबसे बड़ी बहन कमला चौधरी को ओबीसी रैंक में 32वां स्थान मिला, जबकि गीता को 64वां और ममता को 128वां स्थान मिला।  
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image2
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved