MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Corona Warriors. अपनी 102 ट्रॉफी बेच बच्चे ने PM को भेजे 4 लाख, बोला- 'मोदी जी लोगों की जान बचाइए'

Corona Warriors. अपनी 102 ट्रॉफी बेच बच्चे ने PM को भेजे 4 लाख, बोला- 'मोदी जी लोगों की जान बचाइए'

ग्रेटर नोएडा. कोरोना वायरस से पूरा देश इस समय जूझ रहा है। देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग घरों में कैद हैं। हमारे देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित लोग हैं। 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना से देश को बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पीएम केयर फंड योजना शुरू की है जिसमें बड़े-बड़े बिजनेसमैन, फिल्मी हस्तियों के अलावा आम लोग भी पैसा दान कर रहे हैं। अब एक नन्हे खिलाड़ी ने भी अपने करियर की पूरी कमाई दान में दे दी है। उसके इस कदम को देख दादी के आंसू बह निकले। खुद पीएम भी इस बच्चे के दान से हैरान रह गए हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 08 2020, 07:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
मात्र 15 साल के गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन भाटी ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए बड़ा योगदान किया है। वह तीन विश्व जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप खिताब और एक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सहित अपनी सभी ट्रॉफी बेचकर 4.30 लाख रुपये जुटाने में कामयाब रहे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
उन्होंने घर में रखीं सारी ट्रॉफियों को बेचकर देश की सेवा और महामारी से लड़ने में काम आने वाले पैसे के तौर पर दान कर दिया। अपने करियर में जो मान-सम्मान अर्जुन ने कमाया था वो ये ट्राफी ही थीं।
37
ग्रेटर नोएडा के गोल्फर अर्जुन भाटी ने 2016 और 2018 में यूएस किड्स जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप और पिछले साल FCG callaway जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती थी। अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष (PM- CARES फंड) में दान किया है।
47
अर्जुन ने कहा कि फंड जुटाने के लिए उन्होंने अपनी सभी ट्रॉफी अपने रिश्तेदारों और अपने माता-पिता के दोस्तों को बेच दीं। उन्होंने मंगलवार को हिंदी में ट्वीट किया- 'जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रॉफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें..।
57
अर्जुन ने आगे लिखा, 'मेरे योगदान का पता चलने पर मेरी दादी पहले रोईं और फिर कहा, 'इस समय असली अर्जुन आप हो, मानव जीवन को बचाना महत्वपूर्ण है, ट्रॉफी तो बाद में भविष्य में भी जीती जा सकती है।' दादी ने भी अपनी 206148 पेंशन देश के लिए दान कर दी।
67
अर्जुन के इस कदम की खुद प्रधानमंत्री ने सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'देशवासियों की यही वो भावना है, जो कोरोना महामारी के समय सबसे बड़ा संबल है।'
77
छोटी उम्र के इस गोल्फर ने घातक कोरोना से लड़ने के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। वह कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में भूखों को खाना भी खिला रहे हैं। मां के साथ किचन में खाना बनाते हुए फोटो साझा करते रहते हैं। दुनियाभर में कोरोना से 80,000 से अधिक लोगों को जान जा चुकी है। भारत में कोरोना के 5000 से ज्यादा मामले हैं। अब तक 145 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
Recommended image2
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link
Recommended image3
CBSE रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस की टेंशन? ये 5 बैंक देंगे सबसे सस्ता Education Loan
Recommended image4
UP Jobs News: सीएम योगी ने 481 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
Recommended image5
Vijay Thalapathy Education: बीच में छोड़ी पढ़ाई फिर भी डॉक्टरेट की डिग्री, जश्न नहीं चैरिटी पसंद, जानिए थलापति के लाइफ फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved