- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर नाचे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आईं रेयर PHOTOS
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर नाचे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आईं रेयर PHOTOS
मुंबई. अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के 12 साल पूरे हो चुके हैं। शादी के दौरान उनकी बहुत कम फोटोज ही सभी को देखने के लिए मिली थी। इनकी शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। लेकिन इनकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें अमिताभ-जया और और बेटी श्वेता नंदा जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
15

इन फोटोज में दिखाई दे रहा है कि अमिताभ-जया बच्चन को नाचता देख ऐश्वर्या राय का रिएक्शन तो देखते ही बनता है। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। (फोटो सोर्स: अबुजानी संदीप खोसला इंस्टाग्राम)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अभिषेक-ऐश्वर्या राय की शादी में डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला के डिजाइन किए गए ड्रेस को बच्चन परिवार ने पहना था। इन्हें तैयार करने में तीन महीनों का वक्त लगा था। (फोटो सोर्स: अबुजानी संदीप खोसला इंस्टाग्राम)
35
फेमस डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में अपने 33 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के साथ पिछले दिनों श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। (फोटो सोर्स: अबुजानी संदीप खोसला इंस्टाग्राम)
45
ऐश्वर्या, अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन इनकी उम्र इनके प्यार के बीच कभी नहीं आई। दोनों ने जमाने की परवाह ना करते हुए एक-दूसरे से साथ सात फेरे लेने की ठानी और अब दोनों की एक बेटी अराध्या है। (फोटो सोर्स: अबुजानी संदीप खोसला इंस्टाग्राम)
55
दोनों स्टार्स का प्यार फिल्म गुरु के दौरान परवान पर चढ़ा था, जो कि 2007 में शादी में तबदील हो गया था। बता दें, अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में बहुत कम लोग ही आए थे। इनमें खास रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो किए गए थे, जिसे माइक्रो वेडिंग भी कहा जाता है। (फोटो सोर्स: अबुजानी संदीप खोसला इंस्टाग्राम)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos