- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटी के फंक्शन में सास का हाथ थामे दिखे अभिषेक, अंबानी की होने वाली बहू को ऐश्वर्या ने लगाया गले
बेटी के फंक्शन में सास का हाथ थामे दिखे अभिषेक, अंबानी की होने वाली बहू को ऐश्वर्या ने लगाया गले
मुंबई. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का शुक्रवार को एनुअल फंक्शन आयोजित हुआ। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। इस मौके पर ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या को लेकर पहुंची। आराध्या की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही है। उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा, बालों में गजरा और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगा रखी थी। वहीं, ऐश्वर्या रानी कलर के सलवार सूट में स्पॉट हुई। उनका ओवर ऑल लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। फंक्शन खत्म होने के बाद हॉल से बाहर के वक्त अभिषेक बच्चन सास वृंदा राय का हाथ थामे उन्हें संभालते नजर आए। वहीं, ऐश्वर्या राय अंबानी परिवार की होने वाले बहू राधिका मर्चेट को गले लगाती नजर आईं।
18

पोती आराध्या की परफॉर्मेंस देखने अमिताभ बच्चन परिवार के साथ पहुंचे। अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन भी नजर आए। वहीं, अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस मौके पर स्पॉट हुईं। आराध्या की नानी वृंदा राय भी फंक्शन में शामिल हुईं। इवेंट में शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे। शाहरुख के बेटे अबराम ने भी फंक्शन में परफॉर्मेंस दी। हमेशा मीडिया फोटोग्राफर्स से खफा रहने वाले अबराम इस बार बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पापा शाहरुख का हाथ थामे मुस्कराते हुए कैमरामैन को पोज दिए।
28
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन।
38
सास वृंदा राय का हाथ थामे अभिषेक बच्चन।
48
श्वेता बच्चन और अमिताभ बच्चन।
58
शाहरुख खान और गौरी खान।
68
बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान।
78
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेला नंदा।
88
सुजैन खान और ऋतिक रोशन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos