- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 11 साल पुराने रिश्ते को दीया मिर्जा ने कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
11 साल पुराने रिश्ते को दीया मिर्जा ने कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दीया मिर्जा ने 2014 में अक्टूबर महीने में साहिल सांगा संग शादी की थी।
18

मुंबई. दीया मिर्जा और साहिल सांगा ने शादी के 11साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिखकर दी है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
दीया मिर्जा ने लिखा..."11 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अब हमने अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों भविष्य में अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हमारे बीच प्यार और सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा। बेशक अब हमारा रास्ता अलग हो रहा है लेकिन अब तक के साथ के लिए हम दोनों ही एक-दूसरे के शुक्रगुजार हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साहिल और उनकी फैमिली के सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया। मीडिया और सभी लोगों से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी को बरकरार रखें। हम इस मामले पर कोई कमेंट्स नहीं करना चाहते हैं।"
38
दीया मिर्जा ने 2014 में अक्टूबर महीने में साहिल सांगा संग शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को शादी के पहले जानते हैं। इनके रिश्ते को 11 साल हो चुके हैं। इनकी शादी दिल्ली में हुई थी। इसमें दीया का परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
48
एक्ट्रेस और साहिल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला क्यों लिया इस बात की जानकारी अभी तक बॉलीवुड में सामने नहीं आई है। लेकिन इनका अचानक ऐसा फैसला सभी के लिए काफी चौंकाने वाला था।
58
दीया हाल ही में वेबसीरीज 'काफीर' में नजर आई थीं।
68
दीया मिर्जा का ग्लैमरस लुक।
78
दीया मिर्जा का ग्लैमरस लुक।
88
दीया मिर्जा और पति साहिल सांगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos