MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इजरायल-फिलिस्तीन के झगड़े में एक्ट्रेस को लगी गोली, खुद बयां की खूनी मंजर की वो खौफनाक दास्तां

इजरायल-फिलिस्तीन के झगड़े में एक्ट्रेस को लगी गोली, खुद बयां की खूनी मंजर की वो खौफनाक दास्तां

मुंबई। इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Plaestine) के बीच चल रहा युद्ध और तेज होता जा रहा है। इसी बीच हाइफा शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुईं फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द इलाहदी को गोली लगने की खबर है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान इजरायली पुलिस ने एक्ट्रेस को गोली मारी है। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए इलाहदी ने दावा किया है कि इजरायली पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी, लेकिन वो अब इससे ठीक हो रही हैं। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उनकी मदद के लिए सामने आए। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 13 2021, 06:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे जिंदगी में कभी ऐसी कोई पोस्ट लिखनी पड़ेगी। इलाहदी ने अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसे कितना खराब लग रहा है। मैं जानती हूं कि हमारे अपने लोग इससे भी कही ज्यादा परेशानी का सामना कर रहे हैं। 

27

इलाहदी के मुताबिक, रविवार को मैंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। वहां हम सभी लोग मिलकर गा रहे थे और अपनी आवाज के दम पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। मैं खुद वहां गुनगुना रही थी और वहां हो रहे इवेंट्स को शूट कर रही थी। 
 

37

इलाहदी ने आगे लिखा- मैं अपनी गाड़ी की ओर जा रही थी, तभी मैंने अपने करीब एक बम फटने की आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि मेरी जीन्स फट गई है। फिर मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। मैंने देखा कि मेरे पैर से खून टपक रहा है और मेरी चमड़ी बाहर आ चुकी है। तभी वहां एक लड़का मेरे पास आया और उसने मेरी मदद की। 
 

47

एक्ट्रेस ने लिखा- मैं सोच रही थी कि अचानक मेरे साथ ये क्या हुआ? मुझे लगा कि उन्होंने मेरे पैर पर गोली मारी, क्योंकि पैर बुरी तरह जख्मी हो चुका था। मुझे नहीं पता कि वो एक स्टंट ग्रेनेड था या कुछ और। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मैं दर्द से चीख रही थी। इजरायल फोर्स के सामने सभी लोग चिल्ला रहे थे और मैं वहीं दर्द के मारे चीख रही थी। 
 

57

इलाहदी ने आगे लिखा- वहीं करीब स्थित एक पार्क में मुझे फर्स्ट एड दिया गया। किसी तरह मेरे पैर से खून बहना बंद हुआ। वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई, जो आधे घंटे बाद आई। पुलिस उस जगह में किसी को अंदर आने नहीं दे रही थी और प्रदर्शन में जख्मी हुए लोगों की सेवा में जुटी थी। 
 

67

इलाहदी के मुताबिक, उन्हें नहीं पता कि उस प्रदर्शन में कौन शामिल हुआ और कौन नहीं। वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने हम पर हमला किया हो। 

77

मैसा ने आखिर में लिखा कि मुझे इस बात पर कोई शक नहीं कि एक फिलिस्तीनी होने के नाते मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन इस बार साफ हो गया कि हम लड़ाई में हैं और हमें मौत से केवल एक ही चीज अलग रख रही है और वो है किस्मत।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
Recommended image2
R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक
Recommended image3
Sanjay Dutt-Nora Fatehi के नए गाने में हुईं अश्लीलता की हद पार, ऐसा क्या दिखा कि भड़क गए लोग
Recommended image4
Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
Recommended image5
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved