- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ऋषि कपूर के निधन के 8 महीने बाद पहली बार बेटे रणबीर कपूर ने खोली जुबान, पापा को लेकर कही ये बात
ऋषि कपूर के निधन के 8 महीने बाद पहली बार बेटे रणबीर कपूर ने खोली जुबान, पापा को लेकर कही ये बात
मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर ऋषि कपूर (rishi kapoor) का इसी साल 30 अप्रैल को निधन को गया था। वे लंबे समय तक कैंसर (cancer) जैसी घातक बीमारी से जूझते रहे थे। सालभर विदेश में इलाज कराने के बाद भी ऋषि कपूर दुनिया छोड़कर चले गए। उनके निधन के बाद से उनकी पत्नी नीतू सिंह (neetu singh) और बेटी रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor) अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्हें याद करती रहती है। वहीं, पिता की मौत के 8 महीने बाद पहली बार उनके बेटे रणबीर कपूर (ranbir kapoor) ने अपने डैड को लेकर बात की। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने पिता को खोने का दर्द बयान किया है।

रणबीर ने ऋषि कपूर के कैंसर ट्रीटमेंट से लेकर उनके निधन तक के पूरे सफर को याद किया। इस दौरान वे बेहद इमोशनल भी नजर आए। बता दें कि रणबीर और ऋषि की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था जब दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गई थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हो गए थे।
रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे वो मुश्किल दौर में अपने डैड के साथ रहे। उन्होंने यह भी बताया कि बीते 2 सालों में क्या-क्या हुआ था।
वहीं, रणबीर ने ये भी माना कि उनपर डैड का असर सबसे ज्यादा रहा है। उन्होंने राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है कि मैं आज जैसा हूं वो डैड द्वारा दी गई मजबूत सीखों की वजह से ही हूं।
डैड ऋषि कपूर का तरीफ करते हुए उन्होंने कहा- वो एक बहुत पैशनेट इंसान थे, एक फैमिली मैन थे। डैड के साथ बिताए वक्त को याद करते हुए बोले- पिछले 2 सालों में उनके गुजरने से पहले मैंने उनके साथ काफी वक्त बिताया।
रणबीर ने कहा- उनकी कीमोथैरेपी के दौरान होटल से अस्पताल तक उनके साथ शांति से वॉक करते हुए चलना और उनके आस-पास रहना, एक अलग भी फील देता था। ये सब इतना जल्दी हुआ कि मैं समझ ही नहीं पाया कि मैं कहूं।
रणबीर ने कहा- ये साल मेरे लिए काफी बड़ा है, जो डैड को खो देने से शुरू हुआ, जिससे मैं अभी तक उबर नहीं पाया हूं। इस साल कई चीजें हुईं। मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ अच्छी चीजें भी हुईं।
बात रणबीर के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं, वे यशराज की फिल्म शमशेरा में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।