- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मांग में सिंदूर और बिंदी लगाए जब ऐश्वर्या राय पहुंची बप्पा के दर्शन करने, लाल साड़ी में दिखी थी खूबसूरत
मांग में सिंदूर और बिंदी लगाए जब ऐश्वर्या राय पहुंची बप्पा के दर्शन करने, लाल साड़ी में दिखी थी खूबसूरत
मुंबई. देशभर में गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान हर तरफ गणपति की जय-जयकार सुनाई दे रही है। इस पर्व को आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। सेलेब्स अपने-अपने घर गणपति की स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की कुछ फोटोज सोशस मीडिया पर वायरल हो रही है, जब वे गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के लालबाग के राजा बप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान ऐश्वर्या राय का लुक देखने लायक था। नीचे देखें लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय की कुछ खूबसूबत फोटोज...

वायरल हो रही फोटोज में ऐश्वर्या राय एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। उन्होंने लाल-सुनहरी रंग की साड़ी पहन रखी है। मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और बालों में गजरा लगाए वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड की सुपरस्टार्स में की जाती है। वे चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो अपनी परंपरा और रीति-रिवाज को पूरी तरह से निभाने में विश्वास रखती है।
बच्चन परिवार की बहू होने के नाते ऐश्वर्या राय अपने संस्कारों का पूरी तरह से पालन करती है। हर त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाने में विश्वास रखती है।
ऐश्वर्या राय करीब-करीब हर साल मुंबई के लाल बाग के राजा यानी गणपति के दर्शन करने जरूर जाती है। उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन भी साथ होते हैं।
हालांकि, कोरोना लॉकडाउन की वजह से ऐश्वर्या राय बप्पा का आशीर्वाद लेने नहीं जा पाई थी। हो सकता है इस साल वे दर्शन करने पहुंचे।
बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपनी फैमिली के साथ ज्यादातर वक्त बिताया। इस दौरान वे अपनी बेटी आराध्या को पढ़ाई में मदद भी करती नजर आई।
ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।
वैसे, ऐश्वर्या राय साउथ की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आएंगी। 500 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में वे पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।