- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- किसी से सगाई तो किसी से किया शादी का वादा, 6 एक्ट्रेस जिन्हें अक्षय कुमार से मिला धोखा : PHOTOS
किसी से सगाई तो किसी से किया शादी का वादा, 6 एक्ट्रेस जिन्हें अक्षय कुमार से मिला धोखा : PHOTOS
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार 52 साल के होने वाले हैं। 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे अक्षय ने 28 साल पहले 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से करियर की शुरुआत की थी। तब से अब तक वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वैसे, करियर के अलावा अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे भी बी-टाउन में काफी सुर्खियों में रहे हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड हीरोइंस के बारे में, जिनसे अक्षय का अफेयर रहा है।
16

डिप्रेशन में चली गईं थी रवीना : अक्षय कुमार का अफेयर सबसे ज्यादा रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ चर्चा में रहा था। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ अक्षय का अफेयर लंबा चला, लेकिन इन्हें भी अक्षय से प्यार में धोखा ही मिला। रवीना टंडन और अक्षय ने फिल्म 'मोहरा' (1994) में साथ काम किया। साथ काम करते-करते दोनों करीब आ गए। दोनों की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि अक्षय ने रवीना के साथ सगाई तक कर ली थी। ये बात खुद रवीना ने एक इंटरव्यू में कही थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षय से ब्रेकअप के बाद रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। दोनों ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' (1996), 'दावा' (1997), 'कीमत' (1998), 'बारूद' (1998) फिल्मों में साथ काम किया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
शिल्पा शेट्टी से किया था शादी का वादा : शिल्पा शेट्टी और अक्षय के बीच अफेयर भी सुर्खियों में रहा। अक्षय ने शिल्पा के साथ शादी करने का वादा किया था। लेकिन शिल्पा को पता चला गया था कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका यूज किया और मतलब निकलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते सामान्य हैं। अक्षय-शिल्पा ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'इंसाफ' (1997), 'जानवर' (1999), 'धड़कन' (2000) फिल्मों में साथ काम किया।
36
पूजा बत्रा से भी रहा अक्षय का अफेयर : अक्षय का नाम पूजा बत्रा के साथ भी जुड़ा है। इन दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब अक्षय इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और पूजा एक सुपर मॉडल थीं। दोनों में दोस्ती हुई और अफेयर की खबरें आईं। पूजा के सहारे ही अक्षय फिल्मी पार्टियों में जाया करते थे। लेकिन जब उन्हें फिल्मों का ऑफर मिले तो उन्होंने पूजा से किनारा कर लिया।
46
जब एक-दूजे के करीब आए आयशा और अक्षय : अक्षय कुमार ने आयशा जुल्का के साथ फिल्म 'खिलाड़ी' (1992) में काम किया। दोनों ही रील लाइफ में रोमांस करते-करते रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और कुछ वक्त तक दोनों डेट करने के बाद अलग हो गए। दोनों ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'जय किशन' (1994), 'दिल की बाजी' (1993) फिल्मों में काम किया।
56
रेखा के साथ भी आईं अफेयर की खबरें : फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में साथ काम करते-करते अक्षय का नाम रेखा के साथ भी जुड़ा। रेखा के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था। रेखा अक्की से उम्र में काफी बड़ी हैं। जब खबरें मीडिया में बढ़ने लगी तो रवीना टंडन ने खुद रेखा को अक्षय से दूर रहने की हिदायत दी थी। बता दें कि इस फिल्म में रेखा से पहले डिंपल कपाड़िया को रोल ऑफर हुआ था। लेकिन डेट की प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
66
प्रियंका के साथ भी जुड़ा अक्षय का नाम... अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जु़ड़ा। खबरों की मानें तो फिल्म 'ऐतराज' (2004) की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। मीडिया में इनके अफेयर्स की खबरें आने के कारण ट्विंकल इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ कोई और फिल्म न करने की हिदायत तक दे डाली। दोनों ने 'अंदाज' (2003), 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'वक्त' (2005) फिल्मों में साथ काम किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos