- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अक्षय कुमार ने कर डाली ऐसी हरकत सभी पड़ गए सोच में, फिर पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूं लिए पति के मजे
अक्षय कुमार ने कर डाली ऐसी हरकत सभी पड़ गए सोच में, फिर पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूं लिए पति के मजे
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। हर रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा की पूरा ध्यान रख रही है। महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। वहीं, अभी भी कई सेलेब्स है जो घर पर ही रहकर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव और फैन्स के साथ अपनी हर छोटी-बड़ी बातें शेयर कर रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक है अक्षय कुमार (akshay kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (twinkle khanna)। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं> जहां एक तरफ अक्षय इंडस्ट्री से सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वहीं ट्विंकल प्रोड्यूसर और लेखक होने के साथ-साथ कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर रखती हैं। वहीं अपने इस खास टैलेंट को कई बार ट्विंकल अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दर्शाती दिख जाती हैं।

इस बार ट्विंकल के लेटेस्ट पोस्ट में अक्षय कुमार का जबरदस्त मजाकिया अंदाज देखने को मिला है, जिसमें अक्षय, ट्विंकल के कोल्ड शोल्डर टॉप की नकल करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय के साथ एक रोमांटिक लेकिन फनी फोटो शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें ट्विंकल कोल्ड शोल्डर टॉप पहने दिख रही हैं। इसके साथ ही फोटो में अक्षय ने भी अपनी टी-शर्ट का एक कंधा नीचे गिराकर उसे कोल्ड शोल्डर टॉप बना दिया है। वहीं अक्षय के इस अंदाज के कारण इन दोनों की ये फोटो काफी दिलचस्प हो गई है।
फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- साथ चलने के दौरान एक दूसरे का मजाक उड़ते हुए। डूड, इसके बाद तुम्हें वाकई एक से कई ज्यादा कोल्ड शोल्डर मिलने वाले हैं।
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अक्षय की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। कहा जाता है कि जब ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज होने वाली तब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त ट्विंकल का जवाब था कि यदि फिल्म फ्लॉप हुई तो वे शादी करेंगे। फिल्म फ्लॉप हो गई और दोनों ने शादी कर ली।
अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि वे पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपनी अक्षय के साथ लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।
इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी कहा था कि उन्होंने अक्षय को 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड भी बना लिया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ में गुजारा और फिर अंत में अपने रिश्ते को एक नाम देने यानी की शादी करने का फैसला लिया।
डिंपल ने ट्विंकल के साथ अक्षय की शादी के प्रपोजल पर यह शर्त भी रखी थी कि दोनों को सालभर लिव-इन में रहना पड़ेगा। यदि सबकुछ ठीक रहा तो वे शादी की इजाजत देंगी। मां डिंपल की शर्त पर अक्षय-ट्विंकल साथ रहे और उसके एक साल बाद शादी की। दोनों ने जनवरी, 2001 में शादी की थी।
ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया और बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था। नितारा के पहले ट्विंकल ने शर्त रखी थी कि यदि अक्षय ढंग की फिल्मों में काम करना शुरू करेंगे तभी वे दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगे, अक्षय ने वाइफ की बात मानकर फिल्मों के चयन पर गंभीरता से सोचना शुरू किया था।
अक्षय इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं जो देर रात तक काम नहीं करते और सुबह चार बजे उठ जाते हैं। उनकी इस लाइफस्टाइल में ट्विंकल भी उनका पूरा साथ देती हैं। जब करन ने उनसे पूछा कि अक्षय की इस आदत में ढलने में उन्हें कितना वक्त लगा तो उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही जल्दी सोना और जल्दी उठना पसंद करती हैं। ट्विंकल ने बताया कि वे और अक्षय रोज रात में रमी खेलकर सोते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, अतरंगी रे, रक्षा बंधन, राम सेतु, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 है। इन दिनों अक्षय अतरंगी रे की शूटिंग कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।