- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- चेहरे पर झुर्रियां और चिपके गाल में नजर आई अक्षय की सास, इन्हें देखते ही हाथों से छुपा लिया चेहरा
चेहरे पर झुर्रियां और चिपके गाल में नजर आई अक्षय की सास, इन्हें देखते ही हाथों से छुपा लिया चेहरा
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। रोज इस घातक वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। इतना ही नहीं हर दिन कई लोगों की मौत की खबरें भी सुनने की मिलती है। हालांकि, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ठोस कदम उठा रही है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। कई सेलेब्स अब फ्रेंड्स के साथ पार्टी, लंच और डिनर डेट भी एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। इन्हीं में से एक है अक्षय कुमार (akshay kumar) की सास डिंपल कपाड़िया (dimple kapadia)। डिंपल हाल ही में सैलून के बाहर नजर आई। इस दौरान वे कैचुअल लुक में ही दिखी। बता दें कि डिंपल अक्सर सैलून के बाहर स्पॉट होती रहती है।
| Published : Nov 29 2020, 11:01 AM IST / Updated: Dec 01 2020, 10:19 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सैलून से निकली डिंपल के गाल पिचके और बाल खुले थे। उन्होंने बड़ी फ्रेम का चश्मा पहन रखा था और उनके हाथ में एक फाइल भी थी।
डिंपल को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक करने लगे, ये देख वे गुस्सा हो गई और अपना हाथ से चेहरा छुपाने लगी। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
जाह्नवी कपूर ने भी घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। वे जिम के सामने स्पॉट हुई।
आलिया भट्ट मां सोनी राजदान के साथ नजर आई।
बड़ी बहन शाहिन के साथ आलिया भट्ट स्पॉट हुई। दरअसल, आलिया अपनी बहन के बर्थडे पर लंच करने पहुंची थी।
नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।
अनन्या पांडे इन दिनों अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग कर रही है।
दीपिका पादुकोण शूटिंग सेट पर स्पॉट हुई।
सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की पार्टी में पहुंची संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर।
करन जौहर भी मास्क लगाए सीमा खान की पार्टी में पहुंचे।