MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • तैमूर-जेह की मामी तो करिश्मा-करीना की भाभी कहलाएंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर बनेंगे इनके जीजा

तैमूर-जेह की मामी तो करिश्मा-करीना की भाभी कहलाएंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर बनेंगे इनके जीजा

मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे और इसके साथ ही आलिया भट्ट कपूर खानदान (Kapoor Family) की बहू बन जाएंगी। कपूर खानदान की बहू बनते ही आलिया एक साथ कई रिश्तों में बंध जाएंगी। एक तरह वो जहां करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बच्चों तैमूर-जेह (Taimur Jeh) की मामी कहलाएंगी तो वहीं दूसरी ओर करिश्मा-करीना और रिद्धिमा कपूर की भाभी बन जाएंगी। इसके साथ ही रणबीर कपूर का भी भट्ट परिवार से रिश्ता जुड़ जाएगा। पूजा भट्ट के जीजा बन जाएंगे रणबीर कपूर.. 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 09 2022, 12:12 PM IST| Updated : Apr 10 2022, 01:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आलिया कहलाएंगी करीना-करिश्मा और रिद्धिमा की भाभी : 
कपूर खानदान की बहू बनते ही आलिया भट्ट करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की भाभी बन जाएंगी। वहीं आलिया भट्ट रिश्ते में इन तीनों की ननद कहलाएंगी। 

28

पूजा-शाहीन भट्ट के जीजा बन जाएंगे रणबीर : 
आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भट्ट परिवार के दामाद बन जाएंगे। इसके साथ ही वो आलिया की बड़ी बहनों पूजा और शाहीन भट्ट के जीजा कहलाएंगे। इसके अलावा आलिया के भाई राहुल भट्ट उनके साले बन जाएंगे। 

38

तैमूर-जेह और कियान-समायरा की मामी बन जाएंगी आलिया :
आलिया भट्ट शादी के बाद करीना कपूर के बेटों तैमूर-जेह के अलावा करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान की मामी भी कहलाएंगी। इसके अलावा आलिया रिद्धिमा की बेटी समारा की मामी भी बन जाएंगी।  

48

बबीता-नीतू की बहू कहलाएंगी आलिया : 
शादी के बाद आलिया भट्ट करीना कपूर की मम्मी बबीता कपूर की बहू कहलाएंगी। इसके अलावा नीतू कपूर उनकी सगी सास होंगी। वहीं, रीमा जैन आलिया की बुआ सास कहलाएंगी। 

58

अरमान-आदर की भाभी बन जाएंगी आलिया भट्ट : 
अरमान और आदर जैन रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। इस रिश्ते से दोनों रणबीर के भाई लगते हैं। शादी के बाद आलिया भट्ट रिश्ते में अरमान और आदर जैन की भाभी कहलाएंगी। 

68

रणबीर बन जाएंगे महेश-मुकेश और सोनी राजदान के दामाद : 
शादी के बाद रणबीर कपूर महेश भट्ट-सोनी राजदान और उनके छोटे भाई मुकेश भट्ट के दामाद बन जाएंगे। 

78

इमरान हाशमी के जीजा बन जाएंगे रणबीर कपूर : 
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी कजिन हैं। दरअसल, इमरान हाशमी महेश और मुकेश भट्ट के भतीजे लगते हैं। इस रिश्ते से वो आलिया भट्ट के भाई हुए। यानी शादी के बाद रणबीर कपूर इमरान हाशमी के जीजा बन जाएंगे। 

88

मोहित सूरी के भी जीजा कहलाएंगे रणबीर : 
डायरेक्टर मोहित सूरी और आलिया भी आपस में भाई-बहन लगते हैं। मोहित सूरी महेश भट्ट के भतीजे हैं और उन्होंने एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी से शादी की है। आलिया से शादी के बाद रणबीर कपूर मोहित सूरी के भी जीजा कहलाएंगे। 

ये भी पढ़ें :

बिकिनी में भी कहर ढाती है कपूर खानदान की होने वाली बहू, आलिया भट्ट का ये अंदाज देख हीरोइनें तक भरती है आहें

देखें ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक का दुल्हन वाला लुक, किसी ने लहंगा तो किसी ने साड़ी में खींचा सबका ध्यान

बेहद खूबसूरत है अल्लू अर्जुन की पत्नी, कभी इस कारण एक्टर को दामाद बनाने तैयार नहीं थे ससुरालवाले

अंदर से इतनी लग्जरी और स्टाइलिश है Pushpa स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी, जानें कितनी है कीमत

शादी के जोड़े में आलिया भट्ट बरपाएंगी कहर, खूबसूरती बनाए रखने के लिए रणबीर की दुल्हनिया करती हैं ये काम

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आलिया भट्ट

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved