MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल

Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल

मुंबई. बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia bhatt) रणबीर कपूर के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। 18 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली आलिया आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो जितनी अपनी अदायगी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं उतना ही विवादों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। आइए नीचे आलिया से जुड़े  6 बड़े विवाद बतातें हैं...

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 13 2022, 06:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आलिया भट्ट अपने नॉलेज की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में वो वरुण धवन के साथ पहुंची थी। इस शो में गेम राउंड में जीके के एक सवाल का जवाब उन्होंने गलत दिया। उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो उन्होंने पृथ्वीराज चौहान बता दिया था। जिसके बाद उनके जीके और नॉलेज पर सवाल उठने लगे। देश भर में उनका मजाक उड़ाया गया। 
 

26

साल 2014 में मुजफ्फरपुर में दंगा हुआ था। जिसकी वजह से सैकड़ो लोगों को कैंप में रहना पड़ा था। उन्हीं दिनों अखिलेश सरकार ने सैफई महोत्सव का आयोजन भी कर डाला। जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट, सलमान खान , माधुरी दीक्षित को बुलाया था। एक तरफ ठंड और बीमारी से कैंप में लोग जूझ रहे थे वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के बड़े सितारे मंच पर नाच गा रहे थे। जिसकी वजह से लोग काफी नाराज हुए। आलिया से जब मीडिया ने इस मुद्दे पर सवाल किया तो वो बात करने से इंकार करती दिखाई दीं। जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बात बिगड़ता देख महेश भट्ट सामने आए और उन्होंने सबसे माफी मांगी।

36

आलिया अपने पिता महेश भट्ट की वजह से भी ट्रोल हो चुकी हैं। एक बार एक इंटरव्यू में मशहूर डायरेक्टर ने बताया कि आलिया उन्हें दुनिया का सबसे बुरा और खराब पिता मानती हैं। जिसकी वजह से वो उनके साथ कभी-कभी गलत बर्ताव भी करती हैं। महेश भट्ट के इस बयान की वजह से अदाकारा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें पिता की इज्जत करने की सलाह देते नजर आए।

46

आलिया अभ्रद भाषा का प्रयोग करने पर भी विवादों में आ चुकी हैं। साल 2014 में एक टीवी शो AIB में वो पहुंची थी। इस शो में  रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करण जौहर भी थे। इस शो में आलिया भट्ट समेत तमाम स्टार्स और कॉमेडियन अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दिए थे। शो में डबल मीनिंग जोक और गाली गलौज का खूब प्रयोग हुआ। शो का खूब विरोध हुआ। यहां तक की सेलेब्स पर केस भी दर्ज कराया गया था। आलिया उस वक्त भी खूब आलोचनाओं की शिकार हुई थी। 

56

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो उप्स मोमेंट का शिकार हो गई थी। वो वरुण धवन के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही थी। इस दौरान वरुण इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने अदाकारा को गोद में उठा लिया। आलिया ने ट्रांसपेरेंट सलवार पहनी थी जिसकी वजह से वो उप्स मोमेंट की शिकार हो गईं।

66

अभिनेत्री हाल ही में एक विज्ञापन को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। एड में आलिया भट्ट  पुराने समय से चली आ रही प्रथा ‘कन्यादान’ पर सवाल उठाती दिखाई दीं। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। 

और पढ़ें:

रणबीर कपूर अपनी होने वाली दुल्हन को देंगे ये स्पेशल गिफ्ट, नंबर 8 से जुड़ा है कनेक्शन

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति की बाहों में आराम फरमाती नजर आईं मिसेज आहूजा

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा की हुई सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी की सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved