- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रेखा की खूबसूरती पर इस कदर फिदा थे अमिताभ पत्नी और बच्चों तक को छोड़ने थे तैयार, फिर जया ने उठाया ये कदम
रेखा की खूबसूरती पर इस कदर फिदा थे अमिताभ पत्नी और बच्चों तक को छोड़ने थे तैयार, फिर जया ने उठाया ये कदम
मुंबई. बॉलीवुड महानायक यानी अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan ) 78 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में मशहूर कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन और तेजी बच्चन के घर जन्में बिग बी जितना अपनी फिल्मों के लिए जानें जाते हैं उतना वे अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। एक वक्त था जब अमिताभ और रेखा (rekha) के इश्क के चर्चे बी-टाउन की सुर्खियों में थे। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त ऐसा भी आया था कि अमिताभ, रेखा की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हो गए थे कि वे उनके अपनी पत्नी जया बच्चन (jaya bachchan) और दोनों बच्चों तक को छोड़ने के लिए तैयार थे। लेकिन जया की समझदारी की वजह से वे ऐसा कुछ भी नहीं कर पाए। फिलहाल, कपल अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहा है लेकिन एक वक्त था जब रेखा की वजह से जया की जिंदगी नरक बन गई थी।

शादीशुदा अमिताभ के लिए रेखा जहां अक्सर अपने प्यार का इजहार करती रही हैं, वहीं बिग बी हमेशा इस मामले में खामोश रहे। लेकिन रेखा के लिए भी उनका प्यार कम नहीं था।
दरअसल, बिग बी ने हमेशा अपने अफेयर से इनकार किया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा था कि उनके और रेखा के बीच कुछ तो था।
रेखा के मुताबिक, वैसे भी पब्लिक को क्यों जानना चाहिए कि उनके लिए मेरा प्यार या मेरे लिए उनका प्यार कैसा था। मैं उनसे प्यार करती हूं, वो मुझसे प्यार करते हैं। बस, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या सोचते हैं।
दोनों ने पहली बार फिल्म दो अनजाने में साथ काम किया था। और यहीं से दोनों एक-दूसरे पर फिदा हो गए थे। अमिताभ के साथ ये फिल्म करने के बाद रेखा ने खुद को बिग बी के लिए काफी बदल लिया था।
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा सेट पर टाइम से नहीं आती थीं। कई बार वो शूटिंग में सीरियस नहीं रहती थीं। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन ने एक बार रेखा को सलाह दी कि आप समय पर आएं और सीरियसली फिल्म करें।
बस, अमिताभ की ये बात रेखा को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने सेट पर न सिर्फ टाइम से आना शुरू किया, बल्कि शूटिंग में सीरियसली की। इसी के बाद रेखा, अमिताभ की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं।
दोनों की जोड़ी पहली ही फिल्म से हिट हो गई और निर्माता-निर्देशक दोनों को साथ ही फिल्मों में साइन करने लगे।
रेखा और अमिताभ के अफेयर के किस्से बी-टाउन की सुर्खियों बने। हालांकि, दोनों के प्यार के चर्चे जब जया तक पहुंचे तो उन्होंने एक दिन रेखा को डिनर पर बुलाया, जिसने सबकुछ बदल कर रख दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अमिताभ एक बार शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए तो जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया। और जाते वक्त रेखा से कहा- 'चाहे कुछ भी हो जाए पर मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'।
अमिताभ को भी इस बारे में पता चल गया था। इसके बाद उन्होंने रेखा से दूरी बना ली थी। क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि जया, उनके और रेखा के बारे में जान गई है।
बता दें कि 1981 में आई फिल्म सिलसिला में आखिरी बार रेखा और अमिताभ साथ स्क्रीन पर नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान शूटिंग सेट पर काफी टेंशन का माहौल रहा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।