MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जिस फिल्म को देख डायरेक्टर से खार खा बैठे थे अमिताभ, सब खोकर 19 साल बाद मिले-उसी ने फिर बनाया स्टार

जिस फिल्म को देख डायरेक्टर से खार खा बैठे थे अमिताभ, सब खोकर 19 साल बाद मिले-उसी ने फिर बनाया स्टार

मुंबई. डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) की फिल्म सिलसिला (Film Silsila) की रिलीज को 40 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 14 अगस्त, 1981 को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan), रेखा (Rekha) और संजीव कुमार लीड रोल में थे। जब फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो इसे देखकर बिग बी डायरेक्टर पर काफी भड़क गए थे। उन्हें फिल्म की स्टोरी लाइन पसंद नहीं थी और उन्होंने सालों तक चोपड़ा से बात नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें- फिल्म सिलसिला की कहानी अमिताभ, जया और रेखा की रियल लाइफ से मिलती-जुलती थी। नीचे पढ़ें आखिर क्यों हुई थी अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा में खटपट, क्यों बिग बी को सालों बाद एक बार फिर यश चोपड़ा के सामने जाना पड़ा...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 14 2021, 03:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आपको बता दें कि फिल्म सिलसिला में पहले स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को कास्ट किया गया था। सभी क्रू मेंबर फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर भी पहुंच गए थे। कुछ सीन्स भी शूट किए जा चुके थे। फिर अचानक यश चोपड़ा ने लीड एक्ट्रेस को बदलने की सोची। 

28

यश चोपड़ा चाहते थे कि फिल्म में स्मिता-परवीन की जगह जया और रेखा को लिया जाए। लेकिन उनके सामने एक बड़ी समस्या थी कि इन दोनों हीरोइनों को मना कैसे करें। उन्होंने इस संबंध में बिग बी से बात की और एक्ट्रेस को चेंज करने का जिम्मा उन्हें सौंप दिया।

38

अमिताभ बच्चन ने भी स्मिता और परवीन से बात की। उन्होंने दोनों हीरोइनों को समझाया और आखिरकार दोनों मान भी गई। कहा जाता है कि परवीन इसके बाद काफी नाराज भी हुई थी।  उनका कहना था कि ऐसा बिग बी ने जानबूझकर करवाया था। 

48

कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल काफी टेंस रहता था। इसकी वजह थी अमिताभ, जया और रेखा। यही वो वक्त था अमिताभ-रेखा के अफेयर की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में थी। सेट पर यश चोपड़ा मन ही मन हनुमान चालीसा का पाठ करते थे कि किसी तरह शूटिंग पूरी हो जाए। 

58

फिल्म पूरी होने के बाद यश चोपड़ा ने चैन की सांस ली थी लेकिन अमिताभ से उनकी जमकर खटपट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने न तो चोपड़ा से कभी बात की और न ही उनके साथ किसी भी फिल्म में काम किया। करीब 19 साल तक दोनों में अनबन रही।

68

इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल खोली। इसके तहत उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण किया, लेकिन उन्हें करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब-करीब कंगाल हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या करें। फिर किसी ने उन्हें बताया था कि चोपड़ा एक नई फिल्म बना रहे हैं। 

78

19 साल बाद बिग बी खुद चोपड़ा से मिलने गए और उनसे कहा- देखो मेरे पास कोई काम नहीं है। मुझे काम नहीं दे रहा है। मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं। मैं इसलिए आपके पास आया हूं, अगर मेरे लिए कोई काम हो तो बताइए। तब चोपड़ा ने बिग बी को मोहब्बतें में प्रिंसीपल का रोल दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद बिग की किस्मत चमकी और उन्हें रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने का ऑफर मिला। इस तरह बिग बी करियर दोबारा चमका।

88

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे झुंड, गुडबाय, ब्रह्मास्त्र, चेहरे में भी नजर आएंगे। वे टीवी के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट करेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIROSH वेडिंग तस्वीरों का सोशल मीडिया पर तूफान, लाइक्स की रेस में 4 सेलिब्रिटी कपल्स ढेर
Recommended image2
VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में इतना सोना क्यों? ज्वैलरी ब्रांड ने खोले अंदर के राज
Recommended image3
VIROSH WEDDING की नई तस्वीरों ने मचाया बवाल, दूल्हा-दुल्हन संग इस शख्स को देख ठनका माथा
Recommended image4
Deepika Padukone के हाथ से निकली पॉपुलर इंटरनेशनल सीरीज, वजह बस एक जिद!
Recommended image5
Rashmika Mandanna की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 9 सौ करोड़ क्लब में, एक 1700 CR पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved