- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बहन की शादी पार्टी में बोल्ड लुक में दिखी जाह्नवी कपूर, पति संग पोज देती नजर आई अनिल कपूर की बेटी, Photos
बहन की शादी पार्टी में बोल्ड लुक में दिखी जाह्नवी कपूर, पति संग पोज देती नजर आई अनिल कपूर की बेटी, Photos
मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शादी के बंधन में बंध गई है। रिया ने दो दिन पहले अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ सात फेरे लिए। रिया की शादी काफी सिम्पल और सीक्रेट रखी गई थी। शादी की सारी रस्में अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर ही आयोजित की गई। कोरोना को देखते हुए इस मौके पर रिश्तेदार और दोस्तों को मिलकर कुल 30 लोग ही शामिल हुए थे। वहीं, बीती कपूर ने अपनी की शादी की खुशी में डिनर पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में कुछ खास करीबी और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी में जहां सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए वहीं डिनर पार्टी में सबका बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिला। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) क्रॉप टॉप और व्हाइट कलर की पैंट पहनकर पहुंची थी। नीचे देखें डिनर पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज...

बहन की शादी की डिनर पार्टी में जाह्नवी कपूर सबसे आखिरी में पहुंची। उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने इस मौके पर फोटोग्राफर्स को भी जमकर पोज दिए। वहीं, सोनम कपूर भी पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आई।
डिनर पार्टी में नई नवेली दुल्हन रिया कपूर पति करण बूलानी के साथ वेडिंग काट काटते हुए। इस दौरान रिया ठहाका लगाकर हंसती नजर आई।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और जहान कपूर पोज देते हुए। वहीं दूसरी और फराह खान के साथ अनिल कपूर स्टाइलिश लुक में।
खुशी कपूर, अंशुला कपूर शनाया कपूर एक-दूसरे से गले मिलते हुए। इस दौरान तीनों का हा लुक देखने लायक था। वहीं, जाह्नवी कपूर भी पार्टी में बोल्ड लुक में स्पॉट हुई।
सोनम कपूर काले रंग की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आई। छोटी बहन की डिनर पार्टी में वे शयाना कपूर, खुशी कपूर और रिलेटिव्स के साथ नजर आई।
भतीजी रिया कपूर की वेडिंग पार्टी में संजय कपूर पत्नी महीप कपूर और बेटे जहान कपूर के साथ शामिल हुए। इस मौके पर तीनों ही स्टाइलिश लुक में नजर आए।
खुशी कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर पार्टी में काफी खुश नजर आए। तीनों ही वेस्टर्न आउटफिट मेस्पॉट हुए। शनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पार्टी की कई फोटोज शेयर की है।
बड़ी बहन अंशुला कपूर के साथ पोज देती शनाया कपूर। शनाया ने इस मौके पर काले रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, खुशी भी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई।
डिनर पार्टी में भाई अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह और जीजा करण बूलानी के साथ मस्ती के मूड में नजर आई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। बता दें कि शनाया भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।