- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इतना शानदार दिखता है अनिल कपूर का आलीशान बंगला, घर का हर कोना है बेहद खूबसूरत, Inside Photos
इतना शानदार दिखता है अनिल कपूर का आलीशान बंगला, घर का हर कोना है बेहद खूबसूरत, Inside Photos
मुंबई. कोरोना काल में सरकार ने लोगों की जरूरतों को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 63 साल के अनिल कपूर की घर की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंदर से उनका घर बेहद लग्जीरियस है और हर कोने को बहुत ही करीने से सजाया गया है। अनिल फिलहाल फैमिली के साथ घर पर ही एन्जॉय कर रहे हैं। साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रख रहे हैं और रोज सुबह ग्राउंड पर जाकर वर्कआउट करते हैं।

जुहू, मुंबई में अनिल का एक आलीशान बंगला है। इसी घर में उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी के कुछ फंक्शन्स भी किए थे।
इस घर में वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटी रिया और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। पहले सोनम भी यहां रहती थी लेकिन अब उनकी शादी हो गई हैं।
घर के बेडरूम, लिविंग से लेकर सीटिंग एरिया तक है शानदार।
अनिल के घर को उनकी वाइफ सुनीता ने डिजाइन किया है। उनकी सारी पसंदीदा चीजें घर में मिलेगी।
उन्होंने इस घर को पति अनिल की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, इसलिए इस घर में हर चीज बहुत ही शानदार है।
उनके घर में लकड़ियों की चीजों का भी खास उपयोग किया गया है, जिनमें लकड़ी से बनी हुई कुर्सियां टेबल और बाकी चीजें हैं। घर में एक लॉबी भी है जहां भगवान बुद्ध मूर्ति भी है।
उनके घर में मिट्टी से बनी हुई कई चीजें हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा मूर्तियां हैं।
उनके घर में एक बहुत बड़ी बालकनी भी हैं। जहां वो अपने परिवार के साथ नाश्ता करते हैं ।
उन्होंने अपना एक अलग से मेकअप रूम भी बनाया हुआ है।
अनिल की पत्नी सुनीता ने अपने घर में अंदर और बाहर भी कई पेड़-पौधे लगाए हैं।
घर की दीवारों पर सुनीता ने कई बड़ी पेंटिंग लगाई हैं जो बेहद शानदार है।
बाहर से इतना बेहतरीन दिखता है अनिल कपूर का आशियाना।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।