MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जिसकी सिर्फ आवाज सुनकर दीवाने हो गए थे अनिल कपूर, उसकी खातिर 1 चीज का पता लगाने छूट गए थे पसीने

जिसकी सिर्फ आवाज सुनकर दीवाने हो गए थे अनिल कपूर, उसकी खातिर 1 चीज का पता लगाने छूट गए थे पसीने

मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की शादी को आज यानी बुधवार को 37 साल पूरे हो गए हैं। कपल ने 19 मई, 1984 को मुंबई में शादी की थी। आपको बता दें कि कई हिट फिल्मों में काम करने वाले अनिल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के हालात इतने खस्ता थे कि उनके पास टैक्सी तक का किराया देने के पैसे नहीं हुआ करते थे। उनकी पत्नी सुनीता जब उनकी गर्लफ्रेंड थी तो वो ही उनका सारा खर्च उठाती थी। जब अनिल कपूर और सुनीता की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर पहली ही नजर में उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 19 2021, 11:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- सुनीता तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। फाइनली, उनके दोस्तों ने सुनीता का नंबर लाकर दिया था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।

29

अनिल ने बताया था- सुनीता से फोन पर बात करने के दौरान एक दिन उसने मिलने की बात कही। वे तैयार हो गए तब सुनीता ने पूछा कितनी देर में पहुंच जाओगे। तब मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने कहा इतना वक्त क्यों, तब मैंने कहा, मैं बस से आऊंगा तो इतना वक्त तो लगेगा ही। उन्होंने कहा बस क्यों आ रहे हो, मैंने उन्हें साफ बताया मेरे पास उतने ही पैसे हैं।' तब सुनीता ने अनिल से कहा, 'आप कैब कर लो, मैं यहां उन्हें पैसे दे दूंगी।' इस डेट के बाद दोनों ने साथ घूमना शुरू कर दिया। और आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई।

39

करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने 'हमारे-तुम्हारे' (1979), 'शक्ति' (1982) जैसी फिल्मों में साइड रोल किए। 

49

उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में बतौर लीड एक्टर का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद 1984 में आई फिल्म 'मशाल' से उन्हें पहचान मिली। इसी बीच अनिल ने सुनीता से शादी करने का फैसला किया।

59

दोनों की शादी पर परिवारवालों को आपत्ति नहीं थी, लेकिन अनिल के बॉलीवुड के दोस्तों को आपत्ति थी। उन्होंने अनिल को सलाह दी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। दोस्तों की बात मानकर अनिल ने दो बार शादी की डेट भी टाल दी। जब अनिल ने दूसरी बार शादी की डेट टाली तो सुनीता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं चलेगा।

69

एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि पैसों की कमी के कारण वे सुनीता से शादी नहीं कर पा रहे थे। कुछ तो दोस्तों के कहने पर और कुछ पैसों की कमी के कारण उन्हें दो बार शादी टालनी भी पड़ी थी। लंबी मशक्कत के बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'मेरी जंग' मिली थी। जैसे ही उन्होंने फिल्म साइन की थी और उन्हें साइनिंग अमाउंट मिला था उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला किया था। फिल्म साइन करने के दूसरे ही दिन उन्होंने शादी की थी। दोनों ने 19 मई, 1984 को शादी की थी।

79

अनिल ने बताया था- उन्हें आज भी याद है जब वो उनके घर गए और दुल्हन को देखा तो वो हंस रही थी। ये देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए, खुशी और बेचैनी के आंसू थे। उनकी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। अनिल और सुनीता की शादी बड़ी नहीं थी ना ही वो हनीमून पर गए थे, जिसके लिए आज भी एक्टर की पत्नी उन्हें चिढ़ाती हैं, लेकिन अनिल इसे अपनी जिंदगी की सबसे शानदार चीज मानते हैं।

89

उन्होंने बताया था- उन्हें लेकर कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि जल्दी शादी करना उनके करियर के लिए खराब साबित हो सकता है। मगर, वो बस अपनी जिंदगी का एक भी दिन सुनीता के बिना रहकर बर्बाद नहीं करना चाहते थे।
 

99

घर बनाने के लिए सुनीता ने शादी के बाद न सिर्फ अपना करियर छोड़ दिया बल्कि बहुत सारे बलिदान दिए। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे उनकी पत्नी उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। अनिल ने कहा था वो परफेक्ट मां, परफेक्ट पत्नी हैं और यही कारण हैं कि मैं रोज सुबह प्रोत्साहित होता हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved