- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अनु कपूर, आज हैं 100 करोड़ के मालिक
कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अनु कपूर, आज हैं 100 करोड़ के मालिक
मुंबई. मशहूर अभिनेता-टीवी प्रजेंटर अनु कपूर (Annu Kapoor) का जन्म 20 फरवरी, 1956 को भोपाल में हुआ था। वो आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर थी। पैसों की तंगी के चले अनु कपूर की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और जिसकी वजह से उनका सपना टूट गया। एक्टर के पिता मदन लाल एक थिएटर चलाते थे। वहीं उनकी मां टीचर थी। आइए उनके प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं....

अनु कपूर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। मां महीने के 40 रुपए कमाती थी। जबकि थिएटर से उनकी कमाई नहीं होती थी कि परिवार चल सके। जिसकी वजह से अनु कपूर को पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचना पड़ा था।
बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद अनु कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां एक नाटक में उन्होंने 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया। जिस पर फिल्मकार श्याम बेनेगल की नजर पड़ी और उन्हें अनु की एक्टिंग काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने अनु को 'मंडी' के लिए साइन किया।
मंडी में उनका रोल बड़ा तो नहीं था लेकिन उनके काम की सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।काला पत्थर, कंधार, मशाल, मिस्टर इंडिया, गुनाहों का फैसला, तेजाब, चालबाज समेत कई मूवी हैं जिसमें उन्होंने साइड रोल किया ।
साल 2012 में आई विक्की डोनर में उन्होंने डॉक्ट बलदेव चड्डा का रोल निभाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि किसी भी मूवी में अनु कपूर लीड रोल में नजर नहीं आए।
अनु कपूर भारतीय टेलीविजन उद्योग का भी एक चर्चित चेहरा रहे हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किए हैं। टीवी शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। इसके अलावा सीरियल में भी नजर आए। जिसमें परमवीर चक्र और कबीर है।
अनु कपूर ने अनुपमा कपूर से 1992 में शादी की थी। लेकिन अगले ही साल उनका तलाक हो गया था। इसके बाद अनु कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की। लेकिन इनके साथ भी अनु ज्यादा दिन नहीं रह पाये। उन्होंने उसे तलाक दे दिया। फिर साल 2008 में अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से शादी कर ली।
अनु कपूर एक मूवी के लिए तीन से चार करोड़ रुपए लेती हैं। मुंबई में उनका खुद का घर है और उनके पास ऑडी की दो गाड़ियां है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 100 करोड़ की संपत्ति है।
और पढ़ें:
PARINEETI CHOPRA और उर्वशी रौतेला ने चश्मा लगा दिखाया स्वैग, इन सेलेब्स की अदाएं देख घायल हुए लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।