- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 15 साल पहले ऐसी दिखती थी Anushka Sharma, फिल्मों में आने से पहले करती थी मॉडलिंग, PHOTOS
15 साल पहले ऐसी दिखती थी Anushka Sharma, फिल्मों में आने से पहले करती थी मॉडलिंग, PHOTOS
मुंबई. कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। अनुष्का 33 साल की हो गई है। उनका जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। उनके पिता अजय शर्मा सेना से जुड़े हुए हैं जबकि उनकी मां आशिमा शर्मा होममेकर हैं। आर्मी फैमिली की वजह से अनुष्का ने अपनी पढ़ाई अलग-अलग जगहों से की है। शायद कम ही लोग जानते है कि वे एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन फिर किस्मत उन्हें मॉडलिंग की फील्ड में ले आई। ग्रेजुएशन करने के बाद वो मुंबई आई और मॉडलिंग करने लगीं। 2007 में उन्होंने लक्मे फैशन वीक से डेब्यू किया। उन दिनों अनुष्का ने कई बड़ी कंपनियों के ऐड शूट भी किए।

अनुष्का की मॉडलिंग के दिनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि उनके मॉडलिंग डेज और अभी के लुक वक्त के साथ-साथ काफी चेंज देखने को मिलता है। कुछ साल पहले ऐसी खबरें भी आई थी कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाी है।
2016 में अनुष्का शर्मा ने वोग मैगजीन से बातचीत में लिप जॉब की बात को माना था। उन्होंने माना कि करन जौहर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के लिए अपने लिप्स फिल करवाए थे, ताकि वो बड़े लगें। हालांकि, जैसे रिजल्ट की उन्हें उम्मीद थी, हुआ उसके ठीक अपोजिट।
अपने न्यू लुक को लेकर सोशल मीडिया पर अनुष्का को खूब ट्रोल किया गया था। किसी ने उनके चेहरे की तुलना बत्तख से करनी शुरू कर दी तो किसी ने बोला अजीब लग रही हो। बाद में अनुष्का ने इन फिलर्स को हटवाया, तब जाकर उनका फेस नॉर्मल हुआ था।
अनुष्का शर्मा ने 2008 में आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया। इसमें वो शाहरुख खान के अपोजिट थीं।
यशराज बैनर के साथ उन्होंने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके अलावा उन्होंने बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात की।
खबरों की मानें तो अनुष्का को जब रब ने बना दी जोड़ी के लिए साइन किया गया तो वो काफी खुश थीं। वो आदित्य चोपड़ा से मिलने उनके ऑफिस में गई थीं लेकिन तभी आदित्य ने उनसे कहा था कि वो ज्यादा सुंदर नहीं हैं इसलिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
फिल्मों के अलावा अनुष्का अपना प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स भी संभालती हैं। 2015 में उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म एनएच 10 रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी काफी सराहा। पाताल लोक जैसी वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया था।
अनुष्का 2018 में आई फिल्म जीरो में आखिर बार नजर आईं थी। उन्होंने 10 साल के फिल्मी करियर में बदमाश कंपनी, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, पटियाला हाउस, जब तक है जान, पीके, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल, जब हैरी मेट सेजल, परी, संजू, सुई धागा जैसी फिल्मों में काम किया।
दिसंबर 2017 में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की।। दोनों ने इटली में परिवारवालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। अनुष्का ने जब शादी की वो 29 साल की थी। फिल्मफेयर मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- एक फीमेल एक्टर होने के नाते शादी के लिए 29 साल की उम्र कम होती है लेकिन मैंने यह किया क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी। अनुष्का ने इसी साल बेटी वामिका को जन्म दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।