MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 46 साल की मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर जितनी कॉन्फिडेंट है क्या अर्जुन कपूर को भी है उतना यकीन

46 साल की मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर जितनी कॉन्फिडेंट है क्या अर्जुन कपूर को भी है उतना यकीन

मुंबई. दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस की मार झेल रहे हैं। रोज इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की मौत हो रही है। भारत में भी इस महामारी का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। हालांकि, देश में 1 जून से लॉकडाउन में ढील दी गई है। फिलहाल आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़े कई कहानी-किस्से सुनने और पढ़ने को मिल रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर एक किस्सा सामने आई है। ये किस्सा दोनों के बीच रिश्ते को लेकर हैं। आइए, बताते हैं आखिर क्या है ये मामला... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 01 2020, 05:30 PM IST| Updated : Jun 06 2020, 10:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ये तो सभी जानते है कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप कुछ सालों तक छुपाकर रखी थी। हालांकि, अब वे खुलकर सामने आ गए हैं और अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं।

28

दोनों जब रिश्ते में आए थे तो लोगों ने इनके उम्र के अंतर को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने दोनों के रिलेशन को लेकर जमकर भद्दे कमेंट्स किए थे। हालांकि, दोनों ने ही किसी की परवाह नहीं की। 

38

दोनों को लेकर ये भी खबर सामने आई कि दोनों जल्दी ही मिलकर एक घर खरीदने वाले हैं। यहां तक अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि अर्जुन की जिस चीज में खुशी है वह उनके साथ है।

48

लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. निशा खन्ना का कहना है कि दोनों की बीच चीजें उतनी अच्छी नहीं है जितनी वास्तव में दिखती है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार डॉ. निशा का कहना है कि मलाइका अपनी रिलेशनशिप को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट है। और वे क्या कर रही है इस बात को लेकर भी वे कॉन्फिडेंट हैं। लेकिन जब बात अर्जुन की आती है तो वे उतने कॉन्फिडेंट नहीं दिखते हैं। 

58

उन्होंने बताया- इसमें कोई शक नहीं कि दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार, केयर और स्नेह व्यक्त करते हैं। लेकिन यदि सावधानीपूर्वक देखे तो एक निश्चित स्तर भिन्नता नजर आती है। बेशक, मलाइका, अर्जुन के बारे में बेहद आश्वस्त दिखती है कि वह क्या कर रही है, जबकि अर्जुन उतना नहीं दिखते हैं।

68

उनका कहना है कि मलाइका रिश्ते में मुखर और दबंग हैं जबकि अर्जुन निष्क्रिय हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि मलाइका अपने करियर में स्थापित है, जबकि अर्जुन अभी भी जमीन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। 

78

मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे और मई 2017 में उनके तलाक पर कानूनी मुहर लग गई। दोनों का बेटा अरहान खान है, जो अब मलाइका के साथ रहता है। 

88

तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा, वहीं अरबाज को जॉर्जिया एंड्रीयानी के साथ देखा जा रहा है। अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के लिए मलाइका ने हिंट देते हुए कहा कि किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए। सब कुछ अपने समय से होता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved