MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • कभी ऐसे दिखते थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, 2 शादी-अफेयर फिर ना मिल सका सच्चा प्यार

कभी ऐसे दिखते थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, 2 शादी-अफेयर फिर ना मिल सका सच्चा प्यार

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार की आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। बता दें कि फिल्मों में कामयाब रहे पवन सिंह की मैरिड लाइफ बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। इससे पहले उनकी पहली पत्नी नीलम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बाद में कुछ सालों तक पवन सिंह का एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी रिलेशन रहा। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई मारपीट, प्रताड़ना और धमकाने के आरोप भी लगाए थे। आइए जानते हैं भोजपुरी एक्टर की पर्सनल लाइफ के कुछ किस्से...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 30 2022, 10:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

36 साल के पवन सिंह (Pawan Singh) को उनके गाने 'लगावेलू जब लिपिस्टिक...' से मिली थी। ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है, जितना 12 साल पहले रिलीज के समय हुआ था। बता दें कि पवनसिंह का ये गाना जब रिलीज हुआ था तो वो सिर्फ 24 साल के थे और बेहद दुबले-पतले दिखते थे। 

28

बिहार के आरा स्थित जोकहरी गांव में जनवरी, 1986 में पैदा हुए पवन सिंह (Pawan Singh) ने करियर की शुरुआत 25 साल पहले 1997 में रिलीज हुए एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। उस वक्त पवन सिंह की उम्र करीब 11 साल थी। पवन सिंह को इस एलबम से खास फायदा तो नहीं हुआ, लेकिन काफी हद तक लोग उन्हें जानने लगे थे।  

38

पहले एलबम के रिलीज होने के करीब 11 साल बाद 2008 में पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ। इसने पवन सिंह को भोजपुरी में एस्टेबलिश कर दिया। इस गाने के बाद तो पवन सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

48

पवन सिंह (Pawan Singh) के इस पॉपुलर गाने को 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में फिल्माया गया था, जिसमें रवि किशन भी थे। बतौर प्लेबैक सिंगर करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह ने 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम’ से एक्टिंग की शुरुआत की। 

58

पवन सिंह (Pawan Singh) ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की। शादी के साल भर बाद ही नीलम ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलम की मौत के बाद उनकी बहन पूनम ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में इतने बिजी रहते थे कि थे कि पत्नी को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाते थे इसलिए उनकी बहन ने खुदकुशी कर ली। 

68

पहली पत्नी नीलम की मौत के तीन साल बाद पवन सिंह (Pawan Singh) ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं। पवन ने पहले ज्योति से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी की। 

78

कहा जाता है कि शादीशुदा पवन सिंह (Pawan Singh) का एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी अफेयर था। इस बात को खुद अक्षरा ने भी स्वीकार किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में अक्षरा और पवन का ब्रेकअप हो गया। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।

88

बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें 'जोगीजी धीरे धीरे', देवरा बड़ा सतावेला, 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', सौगंध गंगा मैया की, पवन राजा, 'भोजपुरिया दरोगा', बाजीगर, सत्या, ठोक देब, सरकार राज, 'उमरिया कइली तोहरे नाम', धड़कन और 'तू जान हउ हमार' सहित कई फिल्मों में काम किया है। 

ये भी पढ़ें : 
फिल्मों में नहीं आना चाहती थी भोजपुरी की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, फिर यूं मिला ऑफर तो नहीं टाल सकी इस एक्टर की बात
भले हो चुका पवन सिंह-अक्षरा का ब्रेकअप, लेकिन पर्दे पर इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री आज भी पसंद करते हैं लोग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अक्षरा सिंह
पवन सिंह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात
Recommended image2
BOX OFFICE फोड़ चुकीं देश की 7 सीक्वल फिल्में, क्या धुरंधर 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?
Recommended image3
Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Recommended image4
Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!
Recommended image5
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved