- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या 41 साल की उम्र में मां बनीं बिपाशा बसु? न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आया पति
क्या 41 साल की उम्र में मां बनीं बिपाशा बसु? न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आया पति
मुंबई. बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर लंबे समय के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो और फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन, दोनों की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें वो न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए दिख रहे हैं।

बिपाशा और करण को न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए देख सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो कोई सवाल खड़ कर रहा है कि 'कब हुई बेबी, किसका है, कौन है?'
तस्वीर में जिस बेबी गर्ल के साथ करण दिख रहे हैं वो किसकी है यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। लेकिन, दोनों इस नन्ही गुड़िया के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं।
हालांकि, कुछ लोग इस बेबी गर्ल के बारे में बिपाशा-करण से सवाल भी कर रहे हैं कि यह किसकी है। वहीं, तमाम लोगों इसे ही दोनों की बेबी मानकर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें, बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल साल 2016 में शादी की थी। इसके बाद से दोनों अपनी मैरिड लाइफ खूब एन्जॉय कर रहे हैं। करण ने बिपाशा से पहले दो शादियां की थी, हालांकि दोनों से ही उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद उन्होनें बिपाशा से तीसरी शादी की।
अब इनकी न्यू बॉर्न बेबी के साथ फोटो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के बाद इनकी जिंदगी में अब इस नन्ही परी के रूप में खुशियां आ गई है। शादी से पहले दोनों बॉलीवुड फिल्म 'अलोन' में साथ दिखाई दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।