- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एक नहीं दो-दो बार लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था दिशा पाटनी ने ब्वॉयफ्रेंड को, फिर ऐसे टूटा था रिश्ता
एक नहीं दो-दो बार लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था दिशा पाटनी ने ब्वॉयफ्रेंड को, फिर ऐसे टूटा था रिश्ता
मुंबई. कोरोना वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई तो इसी की वजह से मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत में सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्सा और थ्रोबैक फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दिशा पाटनी और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। शायद कम ही लोग जानते है कि दिशा अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडल और टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन, पार्थ की बेवफाई के कारण दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ये बात खुद दिशा ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

एक वक्त था जब दिशा पाटनी और पार्थ समथान एक-दूसरे को डेट करते थे। इसी दौरान दोनों ने फ्रेश फेस हंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।
फ्रेश फेस हंट का खिताब अपने नाम करने के बाद दिशा पाटनी बेहद खुश हुई थी। इसमें पार्थ भी विजेता बने थे।
दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। तीन साल तक दिशा और पार्थ साथ थे। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। दोनों की पार्टीज का शौक था।
फिर अचानक दोनों का ब्रेअप हो गया। ब्रेकअप क्यों हुआ ये जानकर आप चौंक जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा किया गया था कि दिशा को पता चल चुका था कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं।
उन्होंने पार्थ को एक नहीं बल्कि दो-दो बार रंगे हाथों लड़की के साथ पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई समझी।
पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा अपसेट हो गई थीं लेकिन उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी बॉलीवुड करियर को संवारने में लगाई।
बताया जाता है कि पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा को टाइगर श्रॉफ मिले और दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है।
कहा जाता है कि पार्थ पिछले काफी समय से टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' की को-स्टार एरिका फर्नांडिस को डेट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।