- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस सुपरस्टार से लेकर काजोल तक, अपने बच्चों की मौत के बाद टूट गए थे ये सेलेब्स, एक ने 3 दिन में खोया था लाडला
इस सुपरस्टार से लेकर काजोल तक, अपने बच्चों की मौत के बाद टूट गए थे ये सेलेब्स, एक ने 3 दिन में खोया था लाडला
मुंबई. देश-दुनिया में कोरोना की दहशत बनी हुई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, भारत में सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेलेब्स जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव है वहीं, कुछ काम पर भी लौट आए हैं। इसी बीच उन सेलेब्स को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही, जिन्होंने अपने बच्चों को खोने का दर्द सहा है। इनमें गोविंदा, काजोल से लेकर प्रकाश राज तक शामिल है, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है।

बता दें कि किसी ने 3 दिन तो किसी ने 4 महीने में अपना बच्चा खो दिया था। बच्चों को खोने का गम ये सेलेब्स बर्दाश्त नहीं कर पाए थे।
गोविंदा अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को खूब हंसाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपनी बेटी को खोने का दुख झेला है। गोविंदा ने अपनी पहली बेटी को तब खो दिया था जब वह केवल चार महीने की थी। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी पहली बेटी समय से पहले पैदा हुई थी।
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले प्रकाश राज ने अपना 5 साल का बेटा खो दिया था। उनका बेटा पतंग उड़ाते हुए केवल एक फुट ऊंची टेबल से गिर गया था। इसके कुछ महीने बाद उसे दौरे पड़ने लगे और बाद में उसकी मौत हो गई। प्रकाश राज ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा था कि किसी को समझ नहीं आया कि क्या वजह थी। उसकी मौत किसी भी दूसरे दुख से ज्यादा दुखद थी मेरे लिए।
काजोल ने भी अपने बच्चे को खोने का दर्द सहा है। शादी के 2001 में वो प्रेग्नेंट हुई थी। लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था और आनन-फानन में उनका ऑपरेशन करना पड़ा था।
आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने भी अपना पहला बच्चा मिसकैरेज की वजह से खो दिया था। फिर वे सरोगेसी के जरिए आजाद की मां बनी।
2002 में सिंगर आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले ने 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि 1998 में अपने पति से तलाक होने के बाद से वह डिप्रेशन में थीं। वर्षा पहले भी कई बार खुद को मारने की कोशिश कर चुकी थीं।
बेटे विआन के पैदा होने से पहले शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बच्चे खोया था। राज कुंद्रा से शादी के बाद वे प्रेग्नेंट हुई लेकिन मिसकैरेज की वजह से उनके बच्चे की मौत गई थी।
लोगों को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन ने 4 शादियां की जिससे उन्हें 11 बच्चे पैदा हुए। चार्ली चैपलिन के पहले बच्चे की मौत उसके जन्म के तीन दिन बाद ही हो गई थी।
क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपने बेटे को खोने का दुख झेला है। उन्होंने अपने बेटे अयाज को 19 साल की उम्र में खो दिया था। बताया जाता है कि एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट आई थी, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी।
बॉक्सर माइक टायसन की 4 साल की बेटी एक्सोडस की दुर्घटनावश मौत हो गई थी। उनकी बेटी का खेलते-खेलते ट्रेडमिल के तार में गला उलझ गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। टायसन ने एक बयान जारी कर कहा था, "मेरे पास इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। एक्सोडस मेरे लिए बहुत प्यारी थी।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।