- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लोक लाज छोड़ श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे अर्जुन कपूर के पापा, नहीं की थी बीवी बच्चों तक की परवाह
लोक लाज छोड़ श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे अर्जुन कपूर के पापा, नहीं की थी बीवी बच्चों तक की परवाह
मुंबई. बॉलीवुड के जानेमाने प्रोड्यूसर बोनी कपूर (boney kapoor) 65 साल के हो गए है। उनका जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। बोनी ने बॉलीवुड को मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई और वांटेड जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। 1980 में बोनी कपूर ने पहली फिल्म हम पांच बनाई। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में अनिल कपूर और संजय कपूर को लिया। बोनी जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे उतना ही वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद उन्हें श्रीदेवी (sridevi) से मोहब्बत हो गई थी। उन्होंने पत्नी मोना और दोनों को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की थी। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी के रिश्ते उनके पहले परिवार से बिगड़ गए थे। बेटे अर्जुन कपूर (arjun kapoor) ने काफी गुस्सा भी जाहिर किया था।

बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी उस वक्त प्रेग्नेंट थीं।
बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी काफी रोचक रही है। बोनी ने पहले ही श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया था लेकिन श्रीदेवी उन पर ध्यान नहीं देती थीं। उस वक्त बोनी अपने छोटी भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म मिस्टर इंडिया बना रहे थे। इस फिल्म में वह श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन उन तक पहुंचने का उन्हें कोई जरिया नहीं मिल रहा था।
बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। बोनी फीस के लिए मान गए और इस तरह फिल्म में श्रीदेवी ने काम किया। एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया।
कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस तरह उनका रिश्ता शुरू हुआ। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से आठ साल छोटी श्रीदेवी को प्रपोज किया। दोनों की शादी बहुत प्राइवेट थी। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बोनी ने पुराने दिनों का याद करते हुए कुछ महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था- वो मेरे लिए एक लीजेंड रही है। वो इस दुनिया में नहीं है फिर भी ऐसे लगता है कि वो मेरे आसपास है।
उन्होंने बताया था- मैंने श्रीदेवी को 70 के दशक में एक तमिल फिल्म में देखा था। उन्हें देखते ही मैंने अपने आपसे कहा था कि यही है वो जिसे मैं अपनी लाइफ और फिल्मों में चाहता हूं।
1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना कपूर को अहसास हुआ था कि उनका घर टूट चुका है। श्रीदेवी और बोनी की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था- बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। और इसी वजह से ही जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे गहरा धक्का लगा था।
मोना ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थी। उनका रिश्ता कायम हो चुका है। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर है। बता दें कि जब बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी तभी ने अर्जुन अपने पिता और श्रीदेवी से नफरत करने लगे थे। उन्होंने श्रीदेवी के कभी भी स्वीकार नहीं किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।