- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रणबीर कपूर ने 15 साल के करियर में दीं ये 7 Flop फिल्में, एक को हुआ बजट से 6 गुना ज्यादा घाटा
रणबीर कपूर ने 15 साल के करियर में दीं ये 7 Flop फिल्में, एक को हुआ बजट से 6 गुना ज्यादा घाटा
Ranbir Kapoor Flop Films: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि, रिलीज से पहले ही मेकर्स और स्टारकास्ट में फिल्म के बायकॉट को लेकर डर बना हुआ है। इसके अलावा एक और समस्या पायरेसी की भी है, जो बॉलीवुड को लंबे समय से परेशान कर रही है। ज्यादातर फिल्में रिलीज होने से पहले ही लीक हो जाती हैं। वैसे, बॉलीवुड की पिछली फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए न सिर्फ करण जौहर और अयान मुखर्जी बल्कि रणबीर कपूर भी टेंशन में हैं। रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने अपने 15 साल के करियर में 7 सुपरफ्लॉप फिल्में दी हैं। यहां तक कि उनकी डेब्यू और आखिरी फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले आइए जानते हैं, रणबीर कपूर की इन्हीं फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सावरिया 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने काम किया है। हालांकि, इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ पल्लवी शारदा, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और जावेद जाफरी ने भी काम किया है। फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।
रणबीर कपूर 2015 में फिल्म 'रॉय' में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज भी थीं। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी। हालांकि, फिल्म के गाने हिट हो गए थे।
रणबीर कपूर के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में बॉम्बे वेलवेट का नाम शामिल है। खास बात ये है कि इसमें करण जौहर ने एक्टिंग में हाथ आजमाया था। रणबीर और करण के अलावा इस मूवी में अनुष्का शर्मा और केके मेनन भी थे। इस फिल्म को अपने बजट से 5 गुना घाटा सहना पड़ा था।
रणबीर कपूर की फिल्म तमाशा 2015 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण ने काम किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। यह फिल्म अपना बजट निकालने के लिए भी तरस गई थी।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद दोनों दूसरी बार किसी मूवी में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और जनता ने इसे सिरे से नकार दिया। यह रणबीर के करियर की बिगेस्ट फ्लॉप में शामिल है।
रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई शमशेरा है, जो न सिर्फ उनके करियर बल्कि बॉलीवुड के लिए भी डिजास्टर साबित हुई। भारी-भरकम बजट में बनी इस मूवी ने अपने बजट से करीब 6 गुना ज्यादा घाटा सहा। इस मूवी में रणबीर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर ने भी काम किया है।
ये भी देखें :
Aamir Khan Flop Films: 8 मौके जब आमिर खान की फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा, हुआ बुरा हाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।