- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Devoleena Bhattacharjee ने अपने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, घुटनों के बल बैठ विशाल ने किया प्रपोज
Devoleena Bhattacharjee ने अपने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, घुटनों के बल बैठ विशाल ने किया प्रपोज
मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की फेमस चेहरे में शुमार देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) रियल में किसी के घर की बहू बनने जा रही है। 'साथ निभाना साथिया' की संस्कारी बहू गोपी कुछ दिनों बाद अपने ऑनस्क्रीन देवर विशाल के साथ सातफेरे लेंगी। उन्होंने एक्टर विशाल के साथ सगाई करके सबको सरप्राइज कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस को 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में देखा गया था। शो से बाहर आने के बाद देवीलीना की सर्जरी हुई थी। आइए देवोलीना को विशाल ने किस तरह वैलेंटाइन डे से पहले प्रपोज करते देखे गए...

देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें विशाल उन्हें प्रपोज करते और रिंग पहनाते दिखाई दे रहे हैं। अदाकारा ने उन्हें जीवन साथी के रूप में चुन लिया है।
पहले से चर्चा में था कि देवोलीना विशाल सिंह के साथ डेट कर रही हैं। लेकिन कभी दोनों ने कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया था। अब एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया।
देवोलीना तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। वो इस तस्वीर में अपना इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं विशाल उन्हें अपनी बाहों में भरे नजर आ रहे हैं।
विशाल ने घुटने के बल बैठकर बुके और रिंग देकर उन्हें प्रपोज किया। जिसे देखकर देवोलीना हां बोलने में देरी नहीं की। प्यार से भरी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा- इट्स ऑफिशियल। इसके साथ हार्ट और रिंग का इमोजी भी बनाया।
बता दें कि देवोलीना और विशाल सिंह 'साथ निभाना साथिया' में नजर आए थे। विशाल जिगर का किरदार निभा रहे थे और वो देवोलीना के देवर बने थे।
हाल ही में देवोलीना बिग बॉस 15 (bigg boss 15) में नजर आईं थी। वो वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में गई थी। इस दौरान उनका कनेक्शन प्रतीक सहजपाल के साथ बना। शो में वो कहती दिखाई दी थी कि वो प्रतीक को पसंद करती हैं।
इसके साथ ही देवोलीना का अभिजीत बिचकुले के साथ दोस्ती और दुश्मनी का रंग भी देखने को मिला। एक टास्क के दौरान एक्ट्रेस चोटिल हो गई थी। घर से बेघर होने के बाद उनकी पैर की सर्जरी हुई।
और पढ़ें:
Mauni Roy की बंगाली शादी और पूल पार्टी का Video आया सामने, सबके सामने रोमांटिक हुए कपल
कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी, खबर सुन इस मशहूर एक्ट्रेस को लगा सदमा, कही ये बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।