- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: अंदर से इतना खूबसूरत है धर्मेन्द्र का घर, 84 साल के एक्टर ने खुद टहलते हुए दिखाया हर एक कोना
PHOTOS: अंदर से इतना खूबसूरत है धर्मेन्द्र का घर, 84 साल के एक्टर ने खुद टहलते हुए दिखाया हर एक कोना
मुंबई। बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर 84 साल के धर्मेंद्र लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों से रूबरू होते रहते हैं। कभी वो अपने फार्महाउस के बाहर की फोटो शेयर करते हैं तो कभी कोई वीडियो शेयर कर अपने मन की बात करते हैं। धर्मेन्द्र ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने आलीशान घर के अंदर टहलते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा, भाईजी, आपको खुश देखकर हमारा मन बहुत प्रसन्न हुआ।

वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कहा, बाहर बारिश हो रही है, इसलिए वो पिछले आधे घंटे से लता मंगेशकर के गाने सुनते हुए घर में ही टहल रहे हैं। धर्मेन्द्र ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वो अपने कॉलेज के दिन याद कर रहे हैं।
धर्मेंद्र के इस वीडियो में दिख रहा है कि उनके घर की हर एक दीवार पर उनके बड़े बड़े फोटो और पोट्रेट लगे हुए हैं। यहां तक कि सोफे के कुशन पर भी धर्मेंद्र की तस्वीरें बनी हैं।
धर्मेन्द्र के घर में काफी एंटिक चीजें नजर आ रही हैं। कुछ जगह दीवारों पर पुराने जमाने की बंदूके लगी हैं, तो कहीं खूबसूरत झूमर घर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो जल्द ही एक नई फिल्म अपने फैंस के लिए लेकर आएंगे। बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र का बचपन लुधियाना के नजदीक साहनेवाल में गुजरा है।
धर्मेंद्र के पिता एक स्कूल में हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें वर्ल्ड आयरन मैन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
बता दें कि फिल्मों से दूर होने के बाद अब धर्मेन्द्र का ज्यादातर वक्त उनके फॉर्महाउस में बीतता है। धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं।
उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है। हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।
धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें और गाय भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने अपने फॉर्महाउस की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बारिश के दौरान उनके आंगन में एक मोरनी आ गई थी। बता दें कि उनके फॉर्म हाउस में रॉक गार्डन और ढेर सारे फलों के पेड़ हैं।
धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। उनकी बहुत कम ही फोटोज अबतक सामने आई हैं।
धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हैं।
जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी तो हेमा मालिनी केवल छह साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।