MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब दूसरी औरत के लिए 22 साल छोटी पत्नी सायरा बानो को छोड़कर चले गए थे दिलीप कुमार, फिर हुआ था ये

जब दूसरी औरत के लिए 22 साल छोटी पत्नी सायरा बानो को छोड़कर चले गए थे दिलीप कुमार, फिर हुआ था ये

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ट्रेजिडी किंग के नाम से फेसम दिलीप कुमार (dilip kumar) 98 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले दिलीप कुमार की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। इतना ही नहीं अपने दोनों भाईयों को कोरोना की वजह से खोने के कारण उन्होंने तय किया है कि वे इस साल अपना जन्मदिन  नहीं मनाएंगे। वैसे, आपको बता दें कि दिलीप ने खुद के 22 साल छोटी सायरा बानो (saira banu) से 1966 में शादी की थी। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वे दूसरी औरत के लिए अपनी पत्नी को छोड़कर चले गए थे। ये बात और है कि अपनी गलती का अहसास होने के बाद वे सायरा के पास वापस लौट आए थे।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 14 2020, 10:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

दिलीप कुमार पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। मसलन, सायरा बानो से शादी के 14 साल बाद जब उन्होंने पाकिस्तानी लेडी आसमां रहमान से दूसरी बार निकाह किया तो वे चर्चा में आ गए थे। तब यह खबरें थीं कि सायरा मां नहीं बन सकतीं, इसलिए दिलीप साहब को दूसरी शादी करनी पड़ी।

211

कहा जाता है कि दोनों का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। लोगों के सवाल से बचने के लिए दिलीप साहब ने इस दौरान घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था। बता दें कि आसमां और दिलीप कुमार की मुलाकात हैदराबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। 1980 में दोनों ने शादी की और 1982 में उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि आसमां दिलीप साहब को धोखा दे रही थीं। इस वजह से उन्होंने आसमां को तलाक दिया और वापस सायरा की ओर लौट आए।

311

दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी 11 अक्टूबर, 1966 को हुई थी। सायरा, दिलीप से 22 साल छोटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायरा 8 साल की उम्र में दिलीप से शादी का सपना देखने लगी थीं। 1952 में रिलीज हुई 'दाग' में दिलीप कुमार को देखने के बाद वे उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं।

411

वैसे, सायरा से शादी करने से पहले दिलीप कुमार मधुबाला से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। मधुबाला और दिलीप कुमार की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1951 में आई फिल्म 'तराना' के सेट से हुई थी। मधुबाला और दिलीप कुमार को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए मधुबाला ने दिलीप कुमार को गुलाब का फूल और एक पर्ची भेजी थी।

511

दिलीप कुमार पिता क्यों नहीं बन सके, इसका जवाब उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में दिया है। बुक में दिलीप कुमार ने कहा है, "सच्चाई यह है कि 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। यह बेटा था (हमें बाद में पता चला)। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूर्ण रूप से विकसित हो चुके भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।" दिलीप कुमार की मानें तो इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।

611

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सायरा बानो ने कई सवालों का जवाब दिया और अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की। जब आपने पहली बार दिलीप साहब को देखा था। तब आपने उनके बारे में क्या सोचा था? इस पर सायरा बानो ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

711

उन्होंने कहा- जब मेरे भाई सुल्तान और मैं इंग्लैंड में पढ़ते थे, मेरी मां नसीम बानो हमें यूरोप में छुट्टी मनाने के लिए ले जाती थीं, हमारी छुट्टियां जुलाई में शुरू होती थी और वो हमें यूरोप घुमाकर फिर हमेशा भारत लाती थीं। मैंने दिलीप साहब की फिल्म आन को लंदन में देखा था, और मैंने उन्हें पहली बार मुंबई के महबूब स्टूडियो में देखा था। ये महबूब खान की पार्टी थी, जहां मैं उनसे मिली। यहां मैं उनको देखते ही तुरंत उनके प्यार में पड़ गई थी। मैं तब सिर्फ 12 साल की थी।

811

आपने एक बड़े सुपरस्टार से शादी की। क्या उनके साथ एडजस्ट करना मुश्किल था? इस सवाल के जवाब में सायरा बानो ने कहा- हम दोनों अपने करियर में खुद को सेटल कर चुके थे। दिलीप साहब ने वास्तव में जितनी फिल्में कीं, उससे कहीं कम फिल्में मैंने कीं। उनके साथ मुझे एडजस्ट करने में कोई मुश्किल नहीं थी। दिलीप साहब जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।

911

दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 54 साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच प्यार आज भी पहले की तरह ही बरकरार है। सायरा हमेशा की तरह आज भी दिलीप कुमार का ख्याल पहले की तरह ही रखती हैं।

1011

1944 में फिल्म 'ज्वार-भाटा' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले दिलीप कुमार अपने किरदारों की वजह से ट्रेजडी किंग कहलाते है। ट्रेजिक रोल्स आधारित उनकी कई मूवीज जैसे 'दाग' (1952), 'देवदास' (1955) बिग हिट रही थीं। इसके बाद अन्य प्रोड्यूसर्स ने भी दिलीप कुमार को लेकर इसी थीम पर फिल्में करना शुरू कर दीं।

1111

लगातार ट्रेजिक रोल करने के कारण दिलीप साहब असल जीवन में डिप्रेशन में आ गए। खुद इस समस्या से बाहर आने में असफल होने पर वे मनोचिकित्सक के पास गए। मनोचिकित्सक से उन्हें सलाह मिली कि ट्रेजिक फिल्मों की बजाए वे कुछ कॉमेडी मूवी करें। दिलीप कुमार ने सलाह मानी और कुछ बेहतरीन कॉमेडी मूवी जैसे 'कोहिनूर' (1960) और 'आजाद' (1955) में काम किया और डिप्रेशन से बाहर आ गए।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
Recommended image2
Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस
Recommended image3
Upcoming Movies 2026: 45 दिन 6 बड़ी फ़िल्में और 1500 CR+ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर आएगा कमाई का तूफ़ान!
Recommended image4
Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Recommended image5
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved