- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हनीमून पर गए नेहा-रोहन ने दुबई में मनाई पहली दिवाली, पति ने पत्नी के माथे पर kiss कर किया विश
हनीमून पर गए नेहा-रोहन ने दुबई में मनाई पहली दिवाली, पति ने पत्नी के माथे पर kiss कर किया विश
मुंबई. नेहा कक्कड़ इन दिनों दुबई में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ हनीमून इन्जॉय कर रही हैं। सिंगर ने 24 अक्टूबर को रोहन के साथ सात फेरे लिए थे। अब वो पति के साथ हनीमून ट्रिप पर दुबई में हैं। ऐसे में अब नेहा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें दोनों ही सिंगर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रोहन नेहा के माथे पर kiss कर उन्हें विश करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो देख ऐसा था पति रोहन का रिएक्शन...

नेहा ने पति रोहन के साथ शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसे शेयर करने के साथ ही सिंगर ने कैप्शन लिखा, 'हमारी साथ में पहली दिवाली और सबसे स्पेशल। सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान की कृपा आप सब पर रहे।'
वहीं, जब नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की तो रोहन का इस पर जबरदस्त रिएक्शन देखने के लिए मिला। रोहन ने कमेंट में नेहा पर प्यार जताते हुए लिखा,'मेरा नोना नोना पुट सोहना सोहना बाबू।'
इसके साथ ही नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'आप दोनों को बहुत मिस कर रहा हूं।' वहीं, बहन सोनू कक्कड़ ने भी लिखा कि 'वो भी इन्हें मिस कर रही हैं।'
बता दें, नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें दोनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। दोनों ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी रचाई और 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था।
बता दें, नेहा और रोहन की मुलाकात लॉकडाउन और कोरोना महामारी के बीच चंडीगढ़ में एक इवेंट के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों में बात आगे बढ़ी और फिर उन्होंने शादी का फैसला लिया।
रोहन से पहले नेहा कक्कड़ का अफेयर हिमांशी कोहली से रहा था। हालांकि, दोनों का निजी कारणों की वजह से ब्रेकअप हो गया था। बाद में दोनों ने ही एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।
बहरहाल, अब नेहा रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर चुकी हैं और हिमांशी कोहली भी अपनी जिंदगी में खुश हैं और इन्जॉय कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।