MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आत्महत्या की धमकी देकर की थी इस एक्ट्रेस की बहन से कॉमेडियन ने शादी, कभी सड़कों पर बेचता था अंडे

आत्महत्या की धमकी देकर की थी इस एक्ट्रेस की बहन से कॉमेडियन ने शादी, कभी सड़कों पर बेचता था अंडे

मुंबई. मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और डायरेक्टर महमूद अली (mehmood) की आज 88वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 सिंतबर, 1932 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मुमताज अली उस समय थिएटर और स्टेज शो के लिए फेमस थे। महमूद इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक रहे जिन्होंने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उनके कई किस्से मशहूर हैं। जिस तरह से महमूद फिल्मों में लोगों को गुदगुदाने और हंसाने का काम करते थे, ठीक उनके फिल्मों में आने का वाकया भी मजेदार था। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 03 2020, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

महमूद ने मीना कुमारी की बहन मधु से पहली शादी की जिनसे उन्हें चार बेटे हुए, उन्होंने दूसरी शादी ट्रेसी अली से की। ट्रेसी से शादी के बाद उन्हें दो बेटा और एक बेटी हुई। महमूद ने अपने पूरे परिवार वालों के साथ मिलकर 'एक बाप छह बेटे' फिल्म बनाई।

28

महमूद के संघर्ष के दिनों में उस दौर की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी को टेनिस सिखाने की नौकरी मिली थी। टेनिस सिखाते-सिखाते मीना कुमारी की छोटी बहन मधु पर महमूद का दिल आ गया और सुसाइड की धमकी देकर मधु से शादी की।

38

महमूद इकलौते एक्टर थे जिनकी फोटो फिल्म के पोस्टर पर हीरो के साथ हुआ करती थी। डायरेक्टर को ये पता होता था कि अगर फिल्म को हिट करवाना है तो फिल्म में महमूद को लेना और उनका प्रमोशन करना जरूरी है।

48

घर की हालत ठीक न होने के कारण महमूद को अंडे बेचने से लेकर टैक्सी चलाने तक का काम करना पड़ा। लेकिन वे संघर्ष करते रहे और बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने में कामयाब हुए।

58

महमूद को पहली बार 1943 में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म किस्मत में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से महमूद के करियर ने रफ्तार पकड़ी और वे अपने करोड़ों फैन्स बनाने में कामयाब हुए।
 

68

महमूद स्वाभिमानी बहुत थे। मीना कुमारी ने मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीआर चोपड़ा से कहा कि आप फिल्म में महमूद को जरूर रोल दीजिए। जब इस सिफरिश का महमूद को पता चला तो, उन्होंने साफ मना कर दिया और फिल्म से बाहर हो गए। महमूद अपने स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। वे नहीं चाहते थे किसी सिफारिश की वजह से उन्हें काम मिले। बाद में एक्टर- प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गुरुदत्त के साथ उनकी ट्यूनिंग बनी। गुरुदत्त की फिल्म प्यासा में महमूद को एक छोटा सा रोल मिल गया। 

78

बॉम्बे टू गोवा फिल्म से महमूद ने ही अमिताभ बच्चन को बड़ा ब्रेक दिया था। महमूद अमिताभ को बेटे की तरह मानते थे। लेकिन महमूद की मौत से कुछ साल पहले महमूद और अमिताभ के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। दरअसल एकबार अमिताभ पिता हरिवंश राय को लेकर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल गए थे। वहां पर महमूद भी एडमिट थे। तब उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। महमूद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये जानते हुए कि मैं वहां एडमिट हूं, अमिताभ मुझसे मिलने नहीं आए। 

88

महमूद ने लगभग 300 फिल्मों में बतौर कॉमेडियन काम किया। 23 जुलाई 2004 को वे दुनिया छोड़ कर चले गए। महमूद की ये खूबी थी कि वे कभी किसी सीन की रिहर्सल नहीं करते थे, वे सीधे सेट पर जाकर लाइव सीन शूट करते थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड
Recommended image2
भगवान शंकर बनने वाले टॉप 5 एक्टर्स ने कितना पैसा कमाया, एक ने हर दिन वसूले 2 CR+
Recommended image3
Highest Paid Actors: देश के 3 सबसे महंगे एक्टर, 75 साल के रजनीकांत किस नं. पर, टॉप पर कौन?
Recommended image4
1350 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही, देखें वायरल VIDEO
Recommended image5
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved