- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अंबानी के घर गणपति बप्पा मोरया, PHOTOS में देखें किन सितारों ने की शिरकत
अंबानी के घर गणपति बप्पा मोरया, PHOTOS में देखें किन सितारों ने की शिरकत
मुंबई. गणपति का उत्सव सोमवार 2 सितंबर से शुरू हो गया है। पूरे देश में गणपति के त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस उत्सव की धूम मुंबई में अधिक होती है और छोटे से लेकर बड़े सभी लोग गणेश चतुर्थी को जश्न के साथ मनाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज के बीच भी इस उत्साह को देखा जाता है। हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव को मनाया गया।
17

इस मौके पर क्रिकेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने शिरकत की। गणेशोत्सव में सभी ने शामिल होकर जश्न में चार चांद लगा दिए।
27
मुकेश अंबानी के घर इस बार गणपति पूजा का मौका बेहद ही खास है क्योंकि बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद दोनों की ये पहली गणपति पूजा है। इस उत्सव के मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
37
अंबानी परिवार के इस खास समारोह में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए थे। उन्होंने शामिल होकर प्रियंका की कमी को पूरी की।
47
इस दौरान सिंगर अनु मलिक को उनकी पूरी फैमिली के साथ देखा गया था। वहीं, अनिल कपूर भी पत्नी सुनीता कपूर के साथ पहुंचे थे।
57
इसके अलावा खेल की दुनिया से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सचिन तेंदुलकर ने भी उत्सव में शिरकत की थी।
67
प्रियंका चोपड़ा की कमी को पूरा करते दिखे उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा।
77
परिवार संग पहुंचे सुनील शेट्टी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos