- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी के बाद आकाश अंबानी श्लोका मेहता का कैसे बीता पहला साल? 12 फोटोज में दिखा ये सब
शादी के बाद आकाश अंबानी श्लोका मेहता का कैसे बीता पहला साल? 12 फोटोज में दिखा ये सब
मुंबई. मुकेश और नीता अंबानी के बेटे-बहू यानी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी को एक साल पूरा हो गया है। बता दें कि मार्च 2019 में आकाश ने हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए थे। आकाश की शादी बेहद ग्रैंड हुई थी। इसमें बिजनेसमैन, राजनेता के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। बेटे की शादी में नीता ने जमकर डांस किया था। बरात में शाहरुख खान और करन जौहर ने आकाश अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। आपको बताने जा रहे हैं आकाश और श्लोका का शादी के बाद पहला साल कैसे बीता? आकाश हर बड़े-छोटे इवेंट में पत्नी श्लोका के साथ नजर आते हैं। वहीं नीता अंबानी की बहू के साथ अच्छी ट्यूनिंग है।
112

नीता अंबानी ने बेटे-बहू की फेरों के दौरान नजर उतारती दिखी थी। इस मौके पर जहां नीता ने पिंक कलर का हैवी लहंगा कैरी किया था। वहं, उनकी बहू ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना था। श्लोका ने इस मौके हीरों से जड़ा हैवी नेकलेस भी कैरी किया था।
212
शादी के बाद आकाश और श्लोका की पहली पब्लिक अपीरियंस आईपीएल में हुई थी। बतौर मिस्टर एंड मिसेस अंबानी यानी आकाश और श्लोका आईपीएल में नजर आए थे, जब मुंबई इंडियन ने चौथी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
312
2019 में लंदन में हुई आईपीएल ट्रॉफी अंबानी की टीम मुंबई इंडियन्स जीती थी। लंदन में जश्न मनाकर आकाश और श्लोका मुंबई लौटे थे। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरामैन ने क्लिक किया था।
412
जून 2019 में आकाश और श्लोका, क्रिकेटर युवराज सिंह की ग्रैंड रिटायरमेंट पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर आकाश की मां और श्लोका की सास नीता अंबानी भी मौजूद थी।
512
आकाश और श्लोका रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक साथ नजर आए थे। मीटिंग में जहां आकाश ब्लैक सूट में थे तौ श्लोका ने फ्लोरल प्रिंट का सूट कैरी किया था।
612
सितंबर 2019 में श्लोका की शादी के बाद मायके में प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था। फंक्शन में श्लोका की मां मोना मेहता, भाभी निशा सेठ और बहन दीया मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए थे।
712
अक्टूबर 2019 में मुकेश और नीता अंबानी ने दीवाली पर ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस मौके पर अंबानी की बहू श्लोका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आईं थी। वहीं, आकाश ब्लू कलर के कुर्ते और चूड़ीदार पजामा में नजर आए थे।
812
दिसंबर 2019 में बहन ईशा अंबानी द्वारा आयोजित ऑक्शन में आकाश पत्नी श्लोका के साथ शामिल हुए थे। इस इवेंट में दोनों ने मैचिंग कलर की ड्रेस यानी ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
912
दिसंबर 2019 में ही जियो गार्डन में जियो वंडरलैंड सुरू किया गया था। इसमें पूरी अंबानी फैमिली शामिल हुई थी।
1012
जनवरी 2020 में जावेद अख्तर ने अपने 75वें बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी दी थी। इस पार्टी में मुकेश अंबानी के साथ आकाश और श्लोका भी विशेष रूप से शामिल हुए थे।
1112
फरवरी 2020 में करीना कपूर के छोटे भाई अरमान जैन की शादी में आकाश अंबानी पत्नी श्लोका के साथ शामिल हुए थे। शादी में आकाश-श्लोका बेहद अट्रैक्टिव दिखे थे।
1212
मार्च 2020 में ईशा अंबानी की होली पार्टी में आकाश और श्लोका दोनों ही मल्टी कलर आउटफिट में होली खेलते नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos